विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने चलाई दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन, एक साथ 696 डिब्बों को देख गिनती भूल गए लोग

आमतौर पर एक मालगाड़ी 1 से 1.5 किलोमीटर लंबी होती है. लेकिन साउथ अफ्रीका ने जो ट्रेन चलाई उसके डिब्बे गिनते वक्त लोग गिनती भूल गए.

साउथ अफ्रीका ने चलाई दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन, एक साथ 696 डिब्बों को देख गिनती भूल गए लोग
साउथ अफ्रीका ने चलाई दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन, एक साथ 696 डिब्बों को देख गिनती भूल गए लोग
AP

Trending: साउथ अफ्रीका ने दुनिया की सबसे लंबी मालगाड़ी चलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. यह ट्रेन 7.6 किलोमीटी लंबी है और इसमें कुल 696 डिब्बे लगे हैं. 

कई इंजन की मदद से खींचा

इतनी बड़ी ट्रेन को खींचना कोई आसान काम नहीं था. इसीलिए, ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए इसके बीच-बीच में कई इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन लगाए गए थे. 

2 दिन में तय की 860 KM की दूरी

इस मालगाड़ी ने समंदर किनारे मौजूद सल्दान्हा बे से लेकर एक लोहे की खदान तक का सफर तय किया है. AP की रिपोर्ट के मुताबिक, खाली डिब्बों के साथ 860 किलोमीटर का यह रास्ता पूरा करने में इस ट्रेन को पूरे 2 दिन लग गए.

South Africa Tests Worlds Longest Freight Train With 696 Wagon

इस ट्रेन को खींचने के लिए एकसाथ कई इंजन का यूज किया गया था.
Photo Credit: AP

क्यों चलाई गई थी यह ट्रेन?

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, इस ट्रेन को साउथ अफ्रीका की सरकारी ट्रांसपोर्ट कंपनी ट्रांसनेट ने 17 अक्‍टूबर को चलाया था. कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक टेस्ट था, जो सफल रहा. इसका मकसद यह देखना था कि भारी सामान को एक साथ दूर तक ले जाने में लिए हम कितने तैयार हैं.

22 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

बताते चलें कि इससे पहले दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन चलाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पास था, जिसने साल 2001 में 7.24 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी चलाई थी. 22 साल बाद इस रिकॉर्ड को साउथ अफ्रीका ने तोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें | मंगल ग्रह की हवा से रॉकेट फ्यूल बनाएंगे चीन के साइंटिस्ट! तैयार की नई टेक्नोलॉजी

यह भी पढ़ें | दवा कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी Kia Sonet कार, बोले- ये तुम्हारी मेहनत का फल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, World Record, Longest Freight Train, Australia, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com