विज्ञापन

खुदाई के दौरान शख्स को मिला 1.5 करोड़ का सोने का टुकड़ा, बोला- मुझे यकीन नहीं हो रहा

शख्स को मेटल डिटेक्टर की मदद से 1.2 किलोग्राम का गोल्ड नगेट मिला. पहले तो उसे इस टुकड़े को देखकर विश्वास ही नहीं हुआ. बाद में जब पूरी तरह समझ गया कि यह सोना ही है तो उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

खुदाई के दौरान शख्स को मिला 1.5 करोड़ का सोने का टुकड़ा, बोला- मुझे यकीन नहीं हो रहा
ऑस्ट्रेलिया में खुदाई के दौरान मिला 1.2 किलोग्राम का दुर्लभ गोल्ड नगेट
Facebook/Broken Hill Prospecting Supplies

Viral News: कई बार निराशा हाथ लगने के बाद आस्ट्रेलिया में एक शख्स की ऐसी किस्मत बदली की, जिसके बारे में उसने सोचा नहीं था. वह न्यू साउथ वेल्स के सुदूर उत्तर-पश्चिमी हिस्से में टिबूबुरा के पास माउंट स्टुअर्ट स्टेशन पर कई दिनों से खुदाई कर रहा था. इसी दौरान उसे सोने का 1.2 किलोग्राम का टुकड़ा (नगेट) मिला, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. उसे इस बड़े से सोने के टुकड़े के बारे में मेटल डिटेक्टर मशीन के जरिए पता चला. अब वह किसी कलेक्टर को खुदाई में मिले सोने के बारे में बेचने को सोच रहा है. 

मेटल डिटेक्टर में सिग्नल से मिला टुकड़ा

शख्स काफी समय से टिबूबुरा के पास माउंट स्टुअर्ट स्टेशन पर खुदाई कर रहा था. पर अब तक कुछ खास उसके हाथ नहीं लगा. इसी महीने एक दिन वह सोना खोजने के लिए खुदाई करते-करते थक गया था. वह काम बंद करने वाला था कि इसी बीच उसके मेटल डिटेक्टर 'गोल्ड मॉन्स्टर 2000' पर सिग्नल आया. उसे जितना बड़ा सोना का टुकड़ा मिला है, उस हिसाब से मशीन का सिग्नल तेज नहीं था.

100 मीटर जाने पर दिखी चमकीली चीज

पर जब वह करीब 100 मीटर नीचे पहुंचा, तब जाकर मशीन में जोर से आवाज आने लगी. इसके बाद मिट्टी हटाने पर गड्ढे के बीच एक चमकीली चीज दिखाई दी. जब उसने पूरी तरह से मिट्टी हटाकर देखा तो एकदम से वह हैरान रह गया. उसने टुकड़े को हाथ में लिया तो समझ गया कि यह सोने का टुकड़ा ही है. इसके बाद उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहा. ABC News की रिपोर्ट के अनुसार, उसने बातचीत में कहा कि आप खुदाई करते हैं तो बहुत सारा कचरा निकलता है... जैसे सीसे की गोलियां, पुराने जमाने की कीलें, घोड़ों की नाल, और न जाने क्या-क्या."

करोड़ों रुपये के इस सोने के मिलने का एक वीडियो फेसबुक पर भी पोस्ट किया गया है, जिसमें एक शख्स कहता हुआ सुनाई दे रहा है, "इसे देखो! मुझे यकीन ही नहीं हो रहा, इसे तो देखो." बाद में सोने का यह टुकड़ा 1.2 किलो से ज्यादा का निकला है. जांच में पता चला कि इस टुकड़े में करीब 940 ग्राम शुद्ध सोना है. बाजार में इसकी 150,000 से 160,000 डॉलर मतलब करीब 1.5 करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें | डॉक्टर ही निकला चोर! अस्पताल चलाने के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन पर किया हाथ साफ, 46 लाख की मशीन और कार बरामद

टुकड़े का टिबूबुरा स्पड रखा है नाम

अब वो शख्स इस सोने के टुकड़े को किसी कलेक्टर के बारे में सोच रहा है, जिससे उसकी करीब 2 करोड़ रुपये तक कीमत पहुंच सकती है. इस सोने के टुकड़े को 'टिबूबुरा स्पड' (Tibooburra Spud) नाम दिया है. ब्रोकन हिल में मेटल खोजने के लिए उपकरण बेचने वाले ग्रेग स्पैंगलर ने पिछले लगभग 20 सालों में इस व्यक्ति के अलावा केवल एक और इंसान को सोने का ऐसा टुकड़ा (नगेट) खोजते देखा है, जिसका वज़न एक किलोग्राम से ज़्यादा था. आमतौर पर सोने के छोटे टुकड़े या कुछ औंस वज़न वाले टुकड़े ही मिलते हैं.

यह भी पढ़ें | दवा कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी Kia Sonet कार, बोले- ये तुम्हारी मेहनत का फल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Found, Gold Found In Sand, Viral News, Australia News, Australia Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com