विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से 18 महीने के लिए मां संग भारत आई बेटी, अब हर दिन करती है मंत्र जाप

ऑस्ट्रेलिया में आध्यात्म टीचर Anne Durham ने बताया कि भारत में बेटी के साथ बिताए 18 महीनों ने उनकी जिंदगी बदल दी. बेटी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से गहरा लगाव हो गया.

ऑस्ट्रेलिया से 18 महीने के लिए मां संग भारत आई बेटी, अब हर दिन करती है मंत्र जाप
ऑस्ट्रेलियाई महिला ने बेटी संग भारत में बिताए 18 महीने
Instagram/theannedurham

Viral News: भारत में योग और आध्यात्म सीखने के लिए आई एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की जिंदगी बदल गई. ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली Anne Durham ने बताया कि उसकी जिंदगी में ऐसा बदलाव आया, जिसके बारे में उसने कभी कल्पना नहीं की थी. वह अपनी बेटी को 18 महीने के लिए भारत लाई थी. इसके बाद उसकी बेटी भारतीय संस्कृति में एकदम से रम गई. वह रोज मंत्र जाप करने लगी और कोई भी परेशानी या चिंता होने पर तुरंत 'दिव्य मां' से प्रार्थना करती है.

दक्षिण भारत के आश्रम में रही महिला

Anne Durham मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के Byron Bay की रहने वाली है. वह  2024 में अपनी बेटी को 18 महीने के लिए इंडिया में रखा. वह दक्षिण भारत में अपने गुरु के आश्रम में रह रही थी. वह Vedic Wisdom Teacher हैं और UMA Woman की Founder हैं. 

ऑस्ट्रेलियाई महिला ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि गुरु ने उनसे कहा था - इस मंत्र को दुनिया तक पहुंचाओ, और अब वो इसे Free में सबको सिखा रही हैं. कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में Anne Durham ने बताया कि साल 2024 में वह अपनी बेटी को 18 महीने के लिए भारत ले गई. यह एक ऐसा अनुभव था जिसने उसकी और मेरी, दोनों की ज़िंदगी को कई तरह से बदल दिया.

परेशानी होने पर करती है दिव्य मां से प्रार्थना

विदेशी संस्कृति के प्रति उसका सम्मान, ईश्वर के प्रति प्रेम, और नई चीज़ों को सीखने, अपनाने और उनके लिए खुला रहने का उसका स्वभाव, उसके लिए एक बहुत बड़ी खूबी बन गया है. उसे भारत और यहां की हर चीज़ से बहुत प्यार है. अक्सर मैं उसे चुपचाप मंत्र जपते हुए या मेरी पूजा की वेदी के पास बैठे हुए पाती हूं. अगर उसे कोई परेशानी या चिंता होती है, तो वह तुरंत 'दिव्य मां से प्रार्थना करती है.

यह भी पढ़ें | भारत में रह रही फ्रांस की महिला हुई परेशान, बोली- मेरी तस्वीरों पर कमेंट करने वाले बहुत अजीब हैं

Anne Durham इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि भारत में हमने अपना ज़्यादातर समय दक्षिण में स्थित मेरे गुरु के आश्रम में बिताया. वहां रहते हुए, मेरे गुरु ने हमें रोज़ एक विशेष 'देवी मंत्र' का जाप करने के लिए कहा था.

फिर उन्होंने मुझे यह ज़िम्मेदारी दी कि मैं इस मंत्र को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाऊं. मैं पूरे यकीन के साथ कह सकती हूं कि अगर इन पवित्र ध्वनियों की कृपा न होती, तो आज हमारी ज़िंदगी ऐसी न होती. अब मैं यह मंत्र बिना किसी शुल्क के साझा कर रही हूं.

यह भी पढ़ें | 60 दिनों तक सोकर मुंबई की महिला ने कमाए 9.6 लाख रुपये, 2 लाख लोगों में हुआ सलेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australian Woman In India, Australia, Australia Woman India Trip, Viral News, Foreign Woman India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com