विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2024

पैट कमिंस नहीं बल्कि यह दिग्गज होगा T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान

Mitchell Marsh as T20 World Cup skipper, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान कौन होगा. इसको लेकर अब कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बड़ा ऐलान कर दिया है

पैट कमिंस नहीं बल्कि यह दिग्गज होगा T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान
Mitchell Marsh बनेंगे ऑस्ट्रेलिया के नए टी-20 कप्तान

Mitchell Marsh as T20 World Cup skipper : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान कौन होगा. इसको लेकर अब कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बड़ा ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने जून में कैरेबियाई और यूएसए में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024)  में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) का समर्थन किया है. साल 2022 के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पिछले टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने वाले एरोन फिंच संन्साल ले चुके हैं. फिंच के रिटायरमेंट होने के बाद से मार्श ने अनौपचारिक आधार पर नेतृत्व की भूमिका निभाई है. ऐसे में मिशेल मार्श  का टी-20 कप्तान बनना तय माना जा रहा है. मैकडोनाल्ड ने मार्श के नाम को आगे रखा है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि जल्द ही ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड कप्तान के तौर पर मार्श के नाम का ऐलान कर सकता है. 

इसके अलावा पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी मिशेल मार्श को टी-20 में कप्तान बनाने की वकालत की थी. बता दें कि जून में टी-20 वर्ल्ड कप भारत में खेला जाने वाला है. टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने अभियान का आगाज 6 जून से करने वाली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना पहला मैच ओमान के साथ खेलेगी. 

यह भी पढ़ें: BCCI सचिव जय शाह ने मोहम्मद शमी पर दी बड़ी अपडेट, बताया कब कर पाएंगे वापसी

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "भारत ने हमें उस तरह से..." ब्रेंडन मैकुलम ने सीरीज में शर्मनाक हार के बाद बैजबॉल पर दिया बड़ा बयान

2024 ICC टी20 वर्ल्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम का शेड्यूल (Group B Australia Team Schedule) 

6 जून: Vs ओमान, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
9 जून: Vs इंग्लैंड, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
12 जून Vs  नामीबिया, सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ
16 जून: Vs स्कॉटलैंड, डैरेन सैमी स्टेडियम, सेंट लूसिया, सुबह 10.30 बजे

सुपर 8 शेड्यूल

27 जून: सेमीफाइनल 1, ब्रायन लारा अकादमी, त्रिनिदाद

28 जून: सेमीफाइनल 2, प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना

30 जून: फाइनल, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com