विज्ञापन

SRH vs RCB मैच में बवाल, पहले विराट कोहली-ट्रेविस हेड के बीच हुई जुबानी जंग, फिर नहीं मिलाया हाथ

SRH vs RCB IPL 2026, Virat Kohli No Handshake With Travis Head: शुक्रवार को भले ही हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली फोक्स में रहे. मैच के दौरान जहां उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया तो मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उन्होंने हैंडशेक नहीं किया.

SRH vs RCB मैच में बवाल, पहले विराट कोहली-ट्रेविस हेड के बीच हुई जुबानी जंग, फिर नहीं मिलाया हाथ
Virat Kohli No Handshake With Travis Head After match Stir Controversy

Virat Kohli No Handshake With Travis Head: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शुक्रवार को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान सुर्खियां बटोरते दिखे. कोहली सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि ट्रेविस हेड के साथ नोकझोंक को लेकर भी चर्चा में रहें. हैदराबाद से मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत मिली थी. इस दौरान कोहली को ट्रेविस हेड को इशारों में गेंदबाजी के लिए आने को कहा. कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे, जबकि वेंकटेश अय्यर लगातार शिवांग कुमार के खिलाफ बाउंड्री लगा रहे थे. इसके बाद विराट कोहली लगातार ट्रेविस हेड को कुछ कहते हुए दिखाई दिए. कोहली ने ट्रेविस हेड को क्या कहा, यह तो साफ नहीं  है. लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब किंग कोहली ने हेड को हाथों से इशारा देकर दूर जाने को कहा.हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान तो थी, लेकिन कोहली का आक्रमक अंदाज रहा.

वहीं मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक के लिए आए तो कोहली ने इस दौरान ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया. इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि मैच के बाद कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं, लेकिन वह हेड की तरफ देखते तक नहीं हैं. हालांकि, हेड ने विराट से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे भी बढ़ाया, लेकिन वह एसआरएच के सलामी बल्लेबाज को नजरअंदाज करके आगे निकल गए. बता दें, पहली पारी में ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद कोहली ने काफी आक्रामक जश्न मनाया था, जो हेड को पसंद नहीं आया था.इससे ही इस विवाद की शुरुआत हुई थी.

बात अगर मैच की करें तो राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए. वहीं, ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली. हेनरिक क्लासेन ने महज 24 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए.

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी. टीम की ओर से रजत पाटीदार ने 56 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और चार छक्कों की मदद से 44 रन बनाए. वहीं, क्रुणाल पांड्या 41 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके.

बता दें, इस जीत ने भी हैदराबाद को टॉप-2 का टिकट नहीं दिया है. लीग स्टेज का आपना आखिरी मैच गंवाने के बाद भी बेंगलुरु 18 अंकों के साथ टॉप पर है. जबकि गुजरात और हैदराबाद के भी 18-18 अंक हैं. लेकिन गुजरात का रन रेट हैदराबाद से बेहतर है. बेंगलुरु और गुजरात अब क्वालीफायर-1 खेलेंगे, जबकि हैदराबाद एलिमिनेटर खेलेगा.

यह भी पढ़ें: SRH vs RCB IPL 2026: कोहली का विराट कारनााम, रोहित को पछाड़ बने आईपीएल के किंग, क्या वैभव सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे ये मेगा रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff: मैच लखनऊ-पंजाब का, नजरें दिल्ली, कोलकाता की, इस टीम की करेंगी जीत की दुआएं, ऐसा है समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com