टखने की सर्जरी से उबर रहे भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस साल सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान वापसी कर सकते हैं. यह जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने दी.
शमी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर रहे. पिछले महीने हुई टखने की सर्जरी के कारण वह बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 22 मार्च से शुरू हो रहे आगामी सत्र से भी बाहर रहेंगे. शमी ने भारत के अपना पिछला मैच एकदिवसीय विश्व कप में खेला था. भारत सितंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शाह ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘शमी की सर्जरी हो गई है, वह भारत वापस आ गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए शमी की वापसी की संभावना है. लोकेश राहुल को इंजेक्शन की जरूरत थी, उन्होंने रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) शुरू कर दिया है और एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में हैं.''
राहुल दाहिने क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशियां) में दर्द की शिकायत के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के आखिरी चार मैच नहीं खेल पाये थे. लंदन में इलाज कराने के बाद उनके आईपीएल में लखनऊ सुपरजॉयंट्स के लिए खेलने की उम्मीद हैं. बीसीसीआई सचिव ने ऋषभ पंत पर की चोट से उबरने और खेल में वापसी पर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा पंत आईपीएल में वापसी के लिए तैयार है. पंत दिसंबर 2022 में एक भीषण कार दुर्घटना के बाद से खेल से दूर है.
शाह ने कहा, ‘‘वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, वह अच्छी कीपिंग कर रहा है. हम जल्द ही उसे फिट घोषित कर देंगे. अगर वह टी20 विश्व कप खेल सका तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी. वह हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी है.''
शाह ने कहा, ‘‘अगर वह कीपिंग कर सका तो वह विश्व कप खेल सकता है. देखते हैं कि वह आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करता है.'' इंडियन प्रीमियर लीग में विदेशी निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है क्योंकि बीसीसीआई कंपनी नहीं सोसाइटी है.
उन्होंने कहा, ‘‘ बीसीसीआई सोसाइटी है और कोई इस में निवेश नहीं कर सकता है.'' पिछले साल खबर आई थी कि सऊदी अरब की नजर आईपीएल में अरबों डॉलर के निवेश पर है. भारत में पंजीकृत सोसायटी केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी के बिना विदेशी निवेश स्वीकार नहीं कर सकती है.
ये भी पढ़ें- "हम कोई भी फैसला लेने से..." एक साल में दो बार टूर्नामेंट के आयोजन पर IPL चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: "इस सीरीज में पिचें..." नासिर हुसैन ने बताया क्या रहा बेन स्टोक्स एंड कंपनी की हार का सबसे बड़ा कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं