विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक खुला है या बंद? 26 सितंबर को आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं? फटाफट करें चेक

Bank Holidays Saturday: आज 26 सितंबर को चौथे शनिवार की वजह से बैंक में काम हो पाएगा या नहीं ये जरूर पता कर लें.कल रविवार को बैंक खुले रहेंगे. 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल को देखते हुए SBI और PNB समेत कई बैंकों ने ATM चार्ज माफ कर दिए हैं.

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक खुला है या बंद? 26 सितंबर को आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं? फटाफट करें चेक
Banks Holiday On 26 September: 26 सितंबर को चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद हैं.

bank Bank Holiday On September 26: अगर आप आज किसी काम से बैंक ब्रांच जाने की सोच रहे हैं, तो  घर से निकलने से पहले एक बार जरूर चेक कर लें कि आज बैंक खुला है या नहीं.आज 26 सितंबर है और यह महीने का चौथा शनिवार है. ऐसे में बैंक की छुट्टी को लेकर काफी लोगों में कन्फ्यूजन है. अगर आप भी सोच रहें हैं कि कहीं आज बैंक की छुट्टी तो नहीं या बैंक खुला है या बंद तो ये खबर आपके लिए है.

आज शनिवार को बैंक खुला है या नहीं?

आज 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है. रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक हर महीने के हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. इसलिए आज 26 सितंबर को देश भर में SBI, PNB, Canara Bank सहित सभी  बैंक ब्रांच में  कामकाज नहीं होगा.खास बात यह है कि 27 सितंबर, रविवार को बैंक खुले रहेंगे. 

27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सरकारी बैंक

28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों ने 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल बुलाई है. महीने के आखिरी दिनों में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय और RBI ने बड़ा कदम उठाया है. 

27 सितंबर, रविवार को सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंकों (RRB) सामान्य रूप से खुले रहेंगे.RBI की मंजूरी के बाद बैंक ब्रांच के साथ ATM से जुड़े ऑफिस और करेंसी चेस्ट भी काम करेंगे. अगर कैश जमा करना है, चेक जमा करना है, KYC डॉक्यूमेंट देना है या ऐसा कोई काम है जिसके लिए ब्रांच जाना जरूरी है, तो रविवार के दिन ये काम आप आराम से करा सकते हैं. 

बैंक हड़ताल में अटक सकते हैं ये काम

28, 29 और 30 सितंबर को देशभर में बैंक हड़ताल है.सोमवार से बुधवार तक चलने वाली इस हड़ताल का असर सीधा 30 सितंबर को हाफ-इयरली क्लोजिंग पर पड़ेगा. इस दौरान ब्रांच जाकर होने वाले कई काम जैसे कैश जमा करना या निकालना, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, नया अकाउंट खोलना, केवाईसी (KYC) और डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाने जैसे काम ठप रह सकते हैं.इतना ही नहीं बैंक यूनियनों ने 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है.

ATM से कैश निकालने पर नहीं लगेगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज

हड़ताल के दौरान लोगों को कैश की किल्लत न हो, इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और इंडियन बैंक जैसे सरकारी बैंकों ने राहत का ऐलान किया है. हड़ताल के तीन दिनों के दौरान किसी भी बैंक के एटीएम से लिमिट से ज्यादा पैसे निकालने पर लगने वाला चार्ज पूरी तरह माफ रहेगा. यानी लिमिट खत्म होने के बाद भी आपको प्रति ट्रांजैक्शन एक्स्ट्रा फीस नहीं देनी होगी.

24 घंटे चालू रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सर्विस

बैंक ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि पैसे की लेनेदेन से जुड़ा हर काम पूरी तरह रुक जाएगा. 

  • UPI, Google Pay, PhonePe, Paytm, ATM, कार्ड पेमेंट, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सर्विस चलती रहेंगी.
  • पैसे भेजने के लिए NEFT, RTGS और IMPS का इस्तेमाल किया जा सकता है. बिजली-पानी का बिल, मोबाइल रिचार्ज और ऑनलाइन शॉपिंग भी की जा सकती है.
  • SBI YONO जैसे बैंकिंग ऐप से फंड ट्रांसफर, FD मैनेजमेंट और चेकबुक की रिक्वेस्ट जैसे काम भी घर बैठे किए जा सकते हैं.
  • कैश के लिए नजदीकी ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

फिर भी अगर काम ब्रांच जाकर ही होना है, तो 26 सितंबर को बैंक जाने की जरूरत नहीं है. जिन कामों के लिए ब्रांच जाना जरूरी है, उन्हें कल रविवार को ही निपटा लें.आपके पास 27 सितंबर रविवार को बैंक जाकर काम निपटाने का सही मौका है.

ये भी पढ़ें- SBI ने ATM से पैसे निकालना फ्री कर दिया, जानिए 28 से 30 सितंबर तक किन बैंकों के ग्राहकों को नहीं लगेगा चार्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday Today, Saturday Bank Holiday, Bank Strike, Bank Strike September 2026, Today Bank Holiday Or Not
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com