विज्ञापन

हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड सीरीज से हुए बाहर, उनकी जगह लेने की रेस में ये 3 बड़े दावेदार

हार्दिक पंड्या को दाहिनी पिंडली में फिर चोट लग गई है जिससे वह तीन सप्ताह के लिये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे और न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे से बाहर हो गए हैं.

हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड सीरीज से हुए बाहर,  उनकी जगह लेने की रेस में ये 3 बड़े दावेदार
हार्दिक पंड्या बाहर

सीनियर हरफनमौला हार्दिक पंड्या को दाहिनी पिंडली में फिर चोट लग गई है जिससे वह तीन सप्ताह के लिये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे और न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे से बाहर हो गए हैं. पंड्या को 20 सितंबर को वापसी करनी थी और चयनकर्ताओं ने उन्हें आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ छह अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में भारत ए टीम में चुना था. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हार्दिक के ताजा स्कैन में उनकी दाहिनी पिंडली में चोट का पता चला. उन्हें दो सप्ताह पूरी तरह से आराम की सलाह दी गई है. बीसीसीआई की मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला ने जापान से लौटकर उनकी रिपोर्ट देखी और वह तय करेंगे कि रिहैबिलिटेशन कब से शुरू हो सकता है.' न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को टी20 सीरीज से शुरू होगा जिसके बाद वनडे सीरीज खेलनी है. तब तक हार्दिक की वापसी की संभावना नहीं है .

समझा जाता है कि बीसीसीआई चाहता था कि हार्दिक टीम के साथ एशियाई खेलों में जाये और वीजा के लिये उनका पासपोर्ट भी लिया गया था । लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले फील्डिंग अभ्यास के दौरान उनके घुटने में दर्द उठा.उन्होंने ब्रेक लिया और फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करने ही वाले थे कि दर्द फिर उठ गया. स्कैन में चोट का पता चला .वह आईपीएल के बाद से बेंगलुरू में है और अब बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं .

अब जब सेलेक्टर सही रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं, तो तीन खिलाड़ी मजबूत दावेदार के तौर पर उभर रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि न्यूजीलैंड दौरे पर हार्दिक की जगह  किस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है. 

नीतीश कुमार रेड्डी 

नीतीश कुमार रेड्डी प्रमुख दावेदारों में से एक हैं, उनमें मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने और मीडियम-पेस बॉलिंग करने की काबिलियत है.नीतीश कुमार रेड्डी को भी लगातार मौके दिए जाने की रणनीति टीम इंडिया बना रही है. ऐसे में हार्दिक के ने खेलने से  नीतीश कुमार रेड्डी को पर्याप्त मौके मिलने की ज्यादा संभावना है. 

शिवम दुबे

शिवम दुबे एक और विकल्प हैं, दुबे पावर-हिटिंग और सीम-बॉलिंग क्षमताएं साथ लेकर आते हैं.  शिवम दुबे भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि हार्दिक के टीम में न होने से शिवम पर टीम मैनेजमेंट विश्वास कर सकती है 

राज बावा

अंडर-19 वर्ल्ड कप से अपनी पहचान बनाने वाले  तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. टीम मैनेजमेंट का ध्यान युवा टैलेंट को आजमाने का भी है. ऐसे में चयनकर्ता नई सोच के तहत राज बावा को हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ सकते हैं. राज बावा गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी हैं और भविष्य के लिए उम्मीद भी जगा दी है. 

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार उतरेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, अभी तक नहीं हुआ कैरेबियाई टीम से सामना

ये भी पढ़ें- रोहित-जायसवाल ओपनर, नंबर 3 गिल, नंबर 4 कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: मेडल न जीत पाने के बाद मनु भाकर का पहला रिएक्शन, बोलीं- मेरी जिंदगी का...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, New Zealand Vs India 2026/27, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com