विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज की पूर्व संध्या पर जब बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल ने इसे विश्व की तैयारियों का आगाज करार दिया, तो ठीक पहले तैयारियों को बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड दौरे सहित तीन हफ्ते के लिए सक्रिय क्रिकेट से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पांड्या की वापसी के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की थी. इसी को ध्यान में रखते हुए सेलेक्टरों ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 6 अक्तूबर से शुरू हो रही सीरीज के लिए भारत A टीम में जगह दी थी. बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हार्दिक की नवीनतम स्कैन रिपोर्ट में उनकी दांयी पिंडली/टखने के ऊपरी हिस्से में चोट का खुलासा हुआ है. बीसीसीआई के मेडिकल पैनल प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने उनकी रिपोर्ट देख ली है और वह जापान से लौटने के बाद तय करेंगे कि कब ऑलराउंडर के पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया जा सकता है. अब जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 22 अक्तूबर से शुरू होग, तो तब तक हार्दिक के वापसी की कोई संभावना नहीं है.
ऑलराउंडर को दी गई यह सलाह
फिलहाल पारदीवाला की तरफ से पांड्या को पूरी तरह दो हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है. उनसे साफ-साफ कहा गया है कि इस दौरान वह बिल्कुल भी किसी तरह की ट्रेनिंग और जिम आदि न करें. इसके बाद तीसरे हफ्ते में फिर से उनकी चोट का आंकलन किया जाएगा. भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बार-बार चोटिल होने और कमबैक से ठीक पहले मैदान से बाहर होने का यह सिलसिला बेहद निराशाजनक रहा है. पिछले कुछ महीनों में यह तीसरी बार है जब उनकी वापसी से ठीक पहले उन्हें किसी नई चोट या फिटनेस समस्या का सामना करना पड़ा है. आईपीएल के बाद से ही वह कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल पाए हैं और लगातार रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. जानें पिछले करीब चार महीन में हार्दिक पांड्या कब-कब चोटिल हुए.
1. आईपीएल 2026 के दौरान बैक स्पैम
आईपीएल सीजन के बीच में उन्हें पीठ की जकड़न की समस्या हुई थे. इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच छोड़ने पड़े थे. इसके बाद से ही वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं. और अह उनकी ताजा चोट का उभरना बहुत ही दुर्भाग्यशाली है. ऐसे समय, जब गौतम गंभीर ने उन्हें विश्व कप टीम में चयन के पैमाने के लिए मैच में दस ओवर का कोटा पूरा करने का चैलेंज पहले ही दे दिया है. ऐसे में इस गंभीर चोट के उभरने ने पांड्या की अगले साल के आखिर में खेले जाने वाले विश्व कप की भागीदारी पर भी सवाल खड़ा कर दिया है
2. अफगानिस्तान सीरीज से ठीक पहले क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन
आईपीएल के बाद बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पूरा करने के बाद जब उनका चयन अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए होने वाला था और वे फिटनेस सर्टिफिकेट लेने वाले थे, तब उनके क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में खिंचाव आ गया, जिससे उनकी वापसी टल गई.
3. इंग्लैंड और आयरलैंड दौर से पहले
क्वाड्रिसेप्स की समस्या से उबरने के बाद जब वह इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल दौरों के लिए कमबैक करने की तैयारी में थे, तब उनके घुटने के आसपास अचानक तेज दर्द उभर आया, जिसके चलते वे उन अहम दौरों से भी बाहर हो गए.
4. और अब ये ताजा चोट
बीसीसीआई उन्हें मैच प्रैक्टिस देने के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के इंडिया-ए स्क्वॉड में शामिल करने वाली थी और उनकी वापसी की तारीख 20 सितंबर तय की गई थी. लेकिन ठीक इसी समय नए स्कैन में उनके दाएं पैर के निचले हिस्से (शिन बोन) में नई चोट की पुष्टि हो गई. इसके कारण वे अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने की रोहित-कोहली की तारीफ, बोले- गिल के लिए वरदान हैं दोनों दिग्गज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं