- कल से शुरू हो रही है प्रतिष्ठित श्रृंखला 'द एशेज'
- भारत में सोनी नेटवर्क पर होगा लाइव टेलीकास्ट
- ऐतिहासिक मैदान 'द गाबा' में खेला जाएगा पहला मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के बीच खेले जानें वाले प्रतिष्ठित श्रृंखला 'द एशेज' की शुरुआत कल से हो रही है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे. इस श्रृंखला में जो टीम सर्वाधिक जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी उसका इस प्रतिष्ठित सीरीज पर दो साल तक कब्जा रहेगा. आगामी सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई 30 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) कर रहे हैं, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान नवनियुक्त कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में है.
'द एशेज' श्रृंखला के दौरान जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम मैदान में आमने-सामने होती है तो उस समय रोमांच की पराकाष्ठा अपने चरम पर होती है. भारत में भी लोग इस मुकाबले को बड़ी दिलचस्पी के साथ देखते हैं. ऐसे में बात करें देश में इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं तो उसके विवरण इस प्रकार हैं-
Test Cricket: देश के इन तीन खिलाड़ियों ने सर्वाधिक बार अपने नाम की है 'मैन ऑफ द सीरीज'
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 'द एशेज' का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 'द एशेज' का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन स्थित ब्रिसबेन क्रिकेट मैदान (द गाबा) में खेला जाएगा.
'द एशेज' के पहले मुकाबले में कब आमने-सामने होगी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम?
'द एशेज' का पहला मुकाबला आठ दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच खेला जाएगा.
'द एशेज' का पहला मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
'द एशेज' का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 से शुरू होगा.
'द एशेज' के पहले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
'द एशेज' के पहले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्क पर देखने को मिलेगा.
'द एशेज' मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
'द एशेज' मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देखने को मिलेगी.
न्यूजीलैंड की बढ़ी मुसीबत, कैप्टन विलियमसन को ठीक होने के लिए करवाना होगा अब यह काम
ऑस्ट्रेलिया: मार्कस हैरिस, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशैन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जॉस बटलर (उप-कप्तान और विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉरी बर्न्स, जैक क्रॉली, हसीब हमीद, डैन लॉरेन्स, जैक लीच, डेविड मलान, क्रेग ओवर्टन, ऑली पोप, ऑली रॉबिनसन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 दिसंबर से ऐशेज, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं