Archie Vaughan Got 11 Wickets: दुनिया के मशहूर क्रिकेटर माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन ने भी क्रिकेट के मैदान में दस्तक दे दी है. आर्ची महज 18 साल के हैं, लेकिन जिस तरह से वह दिग्गजों के होश उड़ा रहे हैं. उनका हर कोई फैन हो गया है. युवा गेंदबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अबतक केवल 2 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 4 पारियों में 31.00 की औसत से 93 रन निकले हैं. वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो यहां उनको अपने शुरुआती 4 पारियों में 14 सफलता हासिल हुई है. यहां उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों को भी अपने जाल में फंसाया है, जो उनकी प्रतिभा को दर्शाता है.
दूसरे फर्स्ट क्लास मुकाबले में आर्ची ने चटकाए 11 विकेट
काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन का 101वां मुकाबला समरसेट और सरे के बीच टॉनटन स्थित काउंटी ग्राउंड में खेला गया. यहां आर्ची समरसेट की टीम का हिस्सा थे. सरे के खिलाफ अपनी टीम के लिए उन्होंने पहली पारी में कुल 37 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 2.76 की इकोनॉमी से 102 रन खर्च करते हुए उन्होंने 6 विकेट चटकाए.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
आर्ची वॉन का कहर यहीं नहीं रुका. उन्होंने अपनी टीम के लिए दूसरी पारी में भी पंजा लिया. जिसके बदौलत समरसेट की टीम 111 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही.
टीम के लिए दूसरी पारी में आर्ची वॉन ने कुल 32 ओवरों की गेंदबाजी की थी. इस बीच 1.19 की इकोनॉमी से महज 38 रन खर्च करते हुए 5 विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. इस तरह युवा गेंदबाज ने अपने दूसरे ही टेस्ट मुकाबले में कुल 11 सफलता प्राप्त की, जो उन्हें भविष्य के स्टार के रूप में दर्शाता है.
आर्ची ने शाकिब अल हसन को किया
इसमें कोई शक नहीं है कि शाकिब अल हसन मौजूदा समय के स्टार ऑलराउंडर में से एक हैं. अगर कोई गेंदबाज उन्हें बिना खाता खोले आउट करता है तो उसमें जरुर कुछ बात होगी. आर्ची ने पिछले मुकाबले की दूसरी पारी में उन्हें शून्य पर आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता का दिखाया.
आर्ची का लिस्ट 'ए' करियर
बात करें आर्ची के लिस्ट 'ए' करियर के बारे में तो उन्होंने अबतक कुल 6 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 4 पारियों में 21 की औसत से 3 सफलता हाथ लगी है. यहां उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7 रन खर्च कर 1 विकेट है.
यह भी पढ़ें- "उसे आखिर कैसे यह जिम्मेदारी...", पूर्व दिग्गज बासित अली ने शोएब मलिक को लेकर कह दी यह बड़ी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं