विज्ञापन

GDP पर RBI का अनुमान: वित्त वर्ष 2026 में 7.6 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ेगी इकोनॉमी, गर्वनर ने जताई बस इस बात पर चिंता  

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने MPC बैठक के बाद जानकारी दी कि मजबूत घरेलू मांग, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विस्तार और शानदार सर्विस एक्टिविटी के दम पर भारत FY26 में 7.6 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल करेगा.

GDP पर RBI का अनुमान: वित्त वर्ष 2026 में 7.6 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ेगी इकोनॉमी, गर्वनर ने जताई बस इस बात पर चिंता  

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को देश की आर्थिक सेहत को लेकर नया अनुमान जारी किया है. केंद्रीय बैंक ने नई GDP सीरीज के तहत वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ रेट (Real GDP Growth rate) का अनुमान बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया है. हालांकि, ईरान युद्ध और वैश्विक अस्थिरता को देखते हुए अगले वित्त वर्ष (FY27) के लिए विकास दर में थोड़ी नरमी के संकेत दिए हैं. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने MPC बैठक के बाद जानकारी दी कि मजबूत घरेलू मांग, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विस्तार और शानदार सर्विस एक्टिविटी के दम पर भारत FY26 में 7.6 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल करेगा. लेकिन वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए इसे 6.9 प्रतिशत पर आंका गया है.

तिमाही अनुमानों में कटौती

गवर्नर ने स्पष्ट किया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते जोखिम और लागत के दबाव के कारण विकास की गति थोड़ी धीमी पड़ सकती है. ईरान युद्ध और वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल (Global Headwinds) का असर RBI के अनुमानों पर साफ दिख रहा है. 

  • Q1 FY27: विकास दर का अनुमान 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.8 प्रतिशत किया गया.
  • Q2 FY27: अनुमान 7 प्रतिशत से घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया गया है.

गवर्नर मल्होत्रा ने कहा, 'ऊर्जा की कीमतों में भारी उछाल ने महंगाई के डर को बढ़ा दिया है, जिससे वैश्विक विकास दर पर नकारात्मक जोखिम मंडरा रहा है.'

महंगाई और निवेश  

राहत की बात यह है कि केंद्रीय बैंक निकट भविष्य में खाद्य कीमतों को लेकर आश्वस्त है. निजी क्षेत्र के निवेश में भी सुधार की उम्मीद है.

  • रिटेल महंगाई (CPI Inflation): पूरे FY27 के लिए औसत महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
  • विदेशी मुद्रा भंडार: 3 अप्रैल तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 697.1 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर है.

FDI के मोर्चे पर भी अच्‍छी खबर है. गवर्नर ने बताया कि भारत अब भी ग्रीनफील्ड एफडीआई प्रोजेक्ट्स के लिए दुनिया का पसंदीदा देश बना हुआ है.

ये भी पढ़ें - Oracle में 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, करोड़ों की सैलरी पर नई CFO की एंट्री, जानिए पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI MPC Meeting 2026, India GDP, RBI MPC Announcement, RBI MPC Announcements, RBI MPC Decision
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com