विज्ञापन

TMC के 'पुष्पा' पर कसा शिकंजा... जहांगीर खान को बंगाल STF ने किया गिरफ्तार

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी जहांगीर खान को बंगाल STF ने गिरफ्तार कर लिया है. जहांगीर खान अभिषेक के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर की फाल्टा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थे. जहां वोटिंग के दौरान हुई गड़बड़ियों के बाद फिर से मतदान हुआ था.

TMC के 'पुष्पा' पर कसा शिकंजा... जहांगीर खान को बंगाल STF ने किया गिरफ्तार
TMC नेता जहांगीर खान को बंगाल STF ने गिरफ्तार कर लिया है.
ANI
  • बंगाल चुनाव के समय खुद को पुष्पा बताने वाले टीएमसी नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है.
  • जहांगीर खान फाल्टा विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार थे. जहां वोटिंग के दौरान खूब गड़बड़ियां हुईं थी.
  • चुनावी नतीजे आने के बाद फाल्टा में दोबारा हुई वोटिंग के दौरान जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया था.

Jahangir Khan Arrested: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF)  ने TMC नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया है. जहांगीर खान को TMC सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है. जहांगीर खान फाल्टा विधानसभा सीट से TMC के उम्मीदवार थे. लेकिन यहां चुनाव के दौरान हुईं गड़बड़ियों के बाद फिर से मतदान हुआ था. दोबारा हुई वोटिंग में जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया था. चुनाव के दौरान जहांगीर खान और यूपी के चर्चित IPS ऑफिसर अजयपाल शर्मा के साथ तनातनी खूब चर्चा में रही थी. जहांगीर खान ने यूपी के सिंघम कहे जाने वाले अजयपाल शर्मा को चुनौती देते हुए कहा था कि वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं, झुकूंगा नहीं

विधानसभा चुनाव के बाद से जहांगीर खान अंडरग्राउंड था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जहांगीर खान नेपाल भागने की फिराक में था. इसी दौरान उसे बॉर्डर इलाके से पकड़ा गया. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक जहांगीर की गिरफ्तारी पर डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि बंगाल पुलिस प्रेस कॉफ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी देगी. 

जहांगीर खान ने चुनाव के दौरान गढ़ी थी 'पुष्पा' वाली छवि   

जहांगीर खान टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता माने जाते हैं. बंगाल में टीएमसी के चर्चित 'डायमंड हार्बर मॉडल' के बीच फाल्टा में जहांगीर खान बड़ी चर्चा में थे. उन्होंने फिल्म ‘पुष्पा' के मुख्य किरदार के इर्द-गिर्द अपनी छवि गढ़ने की कोशिश की थी और कई बार खुद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया था, जो दबाव के आगे नहीं झुकेगा.

TMC के पुष्पा जहांगीर खान और UP के चर्चित IPS अजयपाल शर्मा.

TMC के पुष्पा जहांगीर खान और UP के चर्चित IPS अजयपाल शर्मा.
Photo Credit: सोशल मीडिया

अजयपाल शर्मा सिंघम तो मैं पुष्पा, झुकूंगा नहीं... चर्चित था जहांगीर का ये डॉयलॉग 

पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जहांगी खान ने ‘पुष्पा' के किरदार के दबंग अंदाज को अपनाया था और इस फिल्म का मशहूर संवाद ‘‘पुष्पा झुकेगा नहीं'' बोला था. वोटिंग से पहले पुलिस पर्यवेक्षक बने यूपी के चर्चित IPS अजयपाल शर्मा को जहांगीर खान ने सार्वजनिक रूप से चुनौती भी दी थी और कहा था कि ‘पुष्पा' की तरह वह भी कभी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे.

यह भी पढ़ें - फ्लावर के फायर बनते ही ‘पुष्पा' का सरेंडर, जहांगीर आखिर क्यों गए डर?


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com