भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने दो साल पहले ही 2000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया था. बावजूद इसके आज भी 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी प्रचलन में हैं. सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली. ये 2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा हैं. आरबीआई ने 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की 19 मई 2023 को घोषणा की थी.
आरबीआई ने बयान में कहा, 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर 2000 रुपये के प्रचलन में रहे नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था जो 31 मई 2025 को कारोबार बंद होने पर घटकर 6,181 करोड़ रुपये रह गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2000 रुपये के 98.26 प्रतिशत बैंक नोट वापस आए
केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘इस प्रकार 19 मई 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के 98.26 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ चुके हैं.''
इन बैंक नोट को जमा करने और/या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी. अब केवल भारतीय रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध है.
यहां पर आज भी स्वीकार किए जा रहे हैं ये नोट
आरबीआई के निर्गम कार्यालय नौ अक्टूबर 2023 से लोगों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं.
इसके अलावा, लोग देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के जरिये 2000 रुपये के नोट को अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए किसी भी आरबीआई कार्यालय में भेज सकते हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं