विज्ञापन

Bank Holidays: आज शनिवार को बैंक खुला है या बंद? दशहरा-दुर्गा पूजा पर 19 या 20 अक्टूबर कब रहेगी छुट्टी? देखें लिस्ट

Bank holidays in October 2026: 17 अक्टूबर को महा सप्तमी पर कहां बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे? दशहरा पर 19 या 20 अक्टूबर किस दिन बैंक की छुट्टी रहने वाली है. RBI की पूरी लिस्ट के हिसाब से यहां जानें सबकुछ.

Bank Holidays: आज शनिवार को बैंक खुला है या बंद? दशहरा-दुर्गा पूजा पर 19 या 20 अक्टूबर कब रहेगी छुट्टी? देखें लिस्ट
Bank Holiday On October 17: देश के ज्यादातर शहरों में आज बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे लेकिन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में महा सप्तमी के चलते बैंक बंद रहेंगे.

Saturday Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने के लिए ब्रांच जाना है, तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. क्योंकि आज 17 अक्टूबर को महा सप्तमी है और शनिवार भी. इस वजह से ज्यादातर लोग यही सोच रहें हैं कि आज बैंक की छुट्टी तो नहीं हैं. आज बैंकों में काम होगा या बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके साथ ही लोगों के मन में यह सवाल भी है कि  दशहरा-दुर्गा पूजा के मौके पर बैंक 19 अक्टूबर को बंद रहेंगे या 20 अक्टूबर को. अगर आप भी बैंकों की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो  आइए, जानते हैं RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं.

Bank Holiday Today: आज कहां बैंक खुले, कहां बंद?

आज महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए देश के ज्यादातर शहरों में बैंक खुले रहेंगे. लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 17 अक्टूबर को महा सप्तमी के चलते  त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 18 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 

बैंकों में हर रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है. पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. इसलिए आज बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें.

दशहरा पर 19 या 20 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक?

त्योहारों के बीच अगले कुछ दिनों में भी बैंक की छुट्टियां पड़ने वाली हैं. दशहरा और दुर्गा पूजा के चलते 19 और 20 अक्टूबर को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, दोनों दिन छुट्टी वाले शहरों की लिस्ट अलग-अलग है.

19 अक्टूबर: अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे. इन जगहों पर महा अष्टमी, महा नवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा और विजयादशमी जैसे त्योहारों के चलते छुट्टी रहेगी.

20 अक्टूबर: दशहरा (विजयादशमी), महानवमी और दुर्गा पूजा के अवसर पर गंगटोक और इंफाल को छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

21 से 31 अक्टूबर तक कब-कब छुट्टी?

  • 21 अक्टूबर: अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में विजयादशमी और दुर्गा पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 और 23 अक्टूबर: गंगटोक में दुर्गा पूजा और दसैं के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 24 अक्टूबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अक्टूबर: रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.
  • 26 अक्टूबर: अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगे.
  • 29 अक्टूबर: शिमला में करवा चौथ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 अक्टूबर: अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बैंक बंद रहेंगे.

बैंक की छुट्टी में भी कर सकेंगे ये काम

बैंक की ब्रांच बंद होने पर भी ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी. नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM के जरिए पैसे ट्रांसफर करने, बिल भरने और बैलेंस चेक करने जैसे काम किए जा सकते हैं.हालांकि, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, लॉकर से जुड़े काम, KYC अपडेट और बड़ी नकदी से जुड़े कुछ कामों के लिए बैंक ब्रांच जाना पड़ सकता है. ऐसे काम हैं तो छुट्टी से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा.

ये भी जान लें कि बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग हो सकती हैं. इसलिए अपने नजदीकी ब्रांच जाने से पहले RBI की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट देखकर या अपने बैंक से छुट्टी के बारे में एक बार कंफर्म कर लें. इससे आपका समय भी बचेगा और फालतू में बैंक के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें | Bank Holiday: 16 से 31 अक्टूबर के बीच 16 में से 10 दिन बंद रहेंगे बैंक? जानिए आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday In October, Bank Holiday Today, Saturday Bank Holiday, Dussehra Bank Holidays, RBI Bank Holiday List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com