Bank Holiday on 22 October 2026: अगर आज आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है और आप ब्रांच जाने की सोच रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि आज बैंक खुला है या नहीं. कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका मिले. दरअसल, RBI ने गुरुवार 22 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी का ऐलान किया है. लेकिन राहत की बात यह है कि बैंक की छुट्टी पूरे देश में नहीं बल्कि सिर्फ एक ही राज्य में है. ऐसे में बैंक जाने के लिए घर से निकलने पहले जान लें कि आज 22 अक्टूबर को कहां बैंक बंद हैं और कहां खुले हैं. इसके साथ ही ये भी जान लें कि अक्टूबर के आने वाले दिनों में कब-कब बैंक की छुट्टी रहने वाली है.
आज कहां बंद और कहां खुले हैं बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, आज गुरुवार 22 अक्टूबर को दुर्गा पूजा और दशैं के मौके पर सिर्फ सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे. वहां SBI, HDFC, ICICI जैसे सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक आज नहीं खुलेंगे. हालांकि, यह छुट्टी देशभर के बैंकों के लिए नहीं दी गई है. अगर आप दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान या देश के किसी अन्य राज्य में हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है.दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के राज्यों में बैंक खुले रहेंगे .अगर आप इन जगहों पर रहते हैं तो आप बैंक जाकर सभी जरूरी काम निपटा सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
RBI ने क्यों दी बैंक की छुट्टी?
सिक्किम में दुर्गा पूजा और दशैं का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. दशैं नेपाली समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे दुर्गा पूजा और विजयादशमी से भी जोड़कर देखा जाता है. इसी वजह से RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट में सिक्किम के लिए बैंक की छुट्टी रखी गई है.
22 से 31 अक्टूबर तक कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
त्योहारी सीजन में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बेहतर है वरना बेवजह चक्कर काटने पड़ सकते हैं.इससे आपको पहले पता लग जाएगा कि आज बैंक में आपका काम हो पाएगा या नहीं. आने वाले दिनों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग होंगी. यहां देखें पूरी लिस्ट...
- 22 और 23 अक्टूबर: दुर्गा पूजा और दशैं के कारण गंगटोक, सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
- 24 अक्टूबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 25 अक्टूबर: रविवार को देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा की वजह से भी छुट्टी दी गई है.
- 26 अक्टूबर: अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में लक्ष्मी पूजा, एसेशन डे या वाल्मीकि जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 29 अक्टूबर: करवा चौथ के मौके पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
RBI के कैलेंडर के मुताबिक, 22 से 31 अक्टूबर के बीच अलग-अलग राज्यों में कुल सात दिनों तक बैंक की छुट्टियां पड़ रही हैं. हालांकि, हर राज्य में बैंक की छुट्टी एक ही जैसी हो ये जरूरी नहीं है. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी के बारे में जरूर कंफर्म कर लें.
बैंक बंद होने पर ऐसे निपटाएं जरूरी काम
अगर आपके इलाके में आज बैंक बंद है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंक बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सर्विस उपलब्ध रहेंगी. आप इसके जरिये पैसे ट्रांसफर करने और कैश निकालने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं. हालांकि, ब्रांच से जुड़े काम जैसे चेक जमा करने, डॉक्यूमेंट देने या बैंक मैनेजर से मिलना हो तो बैंक खुलने का इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें | SBI के हजारों कस्टमर्स का डेटा लीक! नाम-पता से लेकर फोन नंबर तक एक्सपोज, कंपनी ने दिया बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं