विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज 19 अक्टूबर को बैंक खुला है या बंद? इस हफ्ते कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday For Dussehra 2026: 19 से 23 अक्टूबर 2026 तक किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे? देखें दशहरा, दुर्गा पूजा और महानवमी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट.

Bank Holiday Today: आज 19 अक्टूबर को बैंक खुला है या बंद? इस हफ्ते कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट
Bank holiday for Mahanavami on October 19, 2026: 19 से 23 अक्टूबर तक किस दिन कहां रहेगी बैंक की छुट्टी

Bank Holiday Today, October 19: आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी की  वजह कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि आज बैंक खुला है या नहीं. दुर्गा पूजा- दशहरा के मौके पर किसी जगह 19 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी है तो कहीं 20 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे. इतना ही नहीं इस हफ्ते दुर्गा पूजा समेत कई त्योहारों के चलते  20, 21, 22 और 23 अक्टूबर को देश के अलग-अलग राज्यों में  भी बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में एक जैसी नहीं है. अगर कहीं बैंक बंद है तो कुछ राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं. 

ऐसे में अगर आपको बैंक की किसी ब्रांच में काम है, तो घर से निकलने से पहले अपने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. यहां आपको बताने जा रहे हैं कि आपके शहर में आज बैंक खुला है या बंद है. इसके साथ यह भी जानेंगे कि इस पूरे हफ्ते में कब-कब और कहां-कहां किस वजह से बैंक बंद रह सकते हैं.

19 अक्टूबर: आज इन राज्यों में बैंक बंद

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, आज यानी 19 अक्टूबर, सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. इन राज्यों में महा अष्टमी, महानवमी, दुर्गा पूजा और दूसरे त्योहारों के चलते छुट्टी है. उत्तर प्रदेश और केरल में भी 19 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी दी गई है.

20 अक्टूबर: दशहरा के मौके पर कई शहरों में छुट्टी

कल मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा, विजयादशमी, महा नवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. मुंबई, नई दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, पणजी, पटना, रायपुर, रांची और शिमला समेत कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. हालांकि, आरबीआई की लिस्ट में इस दिन सिक्किम के गंगटोक और मणिपुर के इंफाल को को छुट्टी की लिस्ट से बाहर रखा गया है.

21 अक्टूबर को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

बुधवार, 21 अक्टूबर को असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा और विजयादशमी के चलते बैंक बंद रहेंगे.

22 और 23 अक्टूबर को सिक्किम में भी बैंक की छुट्टी

गुरुवार, 22 अक्टूबर और शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे. इस तरह कुछ राज्यों में त्योहारों के चलते लगातार कई दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है.

बता दें कि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीखों में अंतर हो सकता है. बैंक जाने से पहले अपनी ब्रांच या आरबीआई की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट से कंफर्म जरूर कर लें.

बैंक हॉलिडे के दौरान में भी जारी रहेंगे ये काम

बैंक की ब्रांच बंद होने के बावजूद मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI से आमतौर पर पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक करने और बिल भरने जैसे काम किए जा सकते हैं. ATM और कैश डिपॉजिट मशीनों की सुविधा भी आमतौर पर उपलब्ध रहती है. हालांकि, ब्रांच में जाकर होने वाले काम जैसे कुछ डॉक्यूमेंट जमा करना या बैंक मैनेजर से मिलने जैसे काम छुट्टी के दिन नहीं हो पाएंगे. ऐसे काम के लिए ब्रांच खुलने का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें | Bank Holiday: 16 से 31 अक्टूबर के बीच 16 में से 10 दिन बंद रहेंगे बैंक? जानिए आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday For Dussehra, Bank Holiday Today, Bank Holiday October 2026, RBI Holiday List 2026, Today Bank Closed Or Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com