टीम श्रेयस अययर आज क्राइस्टचर्च में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज करने जा रही है. सीरीज से पहले ही कई भारतीय खिलाड़ी स्थानीय मीडिया के लाड़ले बने हुए हैं. यह सही है कि कीवी मीडिया में वैभव सूर्यंवशी छाए हुए हैं, लेकिन सीरीज आगे बढ़ने के साथ ही ईशान किशन उनकी जगह ले सकते हैं. इस साल टीम इंडिया में वापसी के ईशान के बल्ले ने गर्दा उड़ा रखा है. ईशान ने पिछले कुछ महीनो में बल्ले से कई कारनामे किए, तोे वहीं अब शुरू होने जा रही सीरीज में ईशान किशन के निशाने पर चार बड़े रिकार्ड है. इनमें अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और लीग फ्रेंचाइजी के लिए खेले सभी मैचों को शामिल करते हुए भी एक बड़ा रिकॉर्ड है, तो एक पाकिस्तानी मोहम्मद रिजवान का भी सुपर से ऊपर कारनामा है. अगर ईशान किशन इस सीरीज में 139 रन और बना लेते हैं, तो वह टी20 के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. यह फिलहाल तो रिजवान के नाम पर है. इस पाकिस्तानी विकेटकीपर ने साल 2021 में एक साल में 1,326 रन बनाए थे. चलिए सभी कारनामों के बारे में बारी-बारी से डिटेल से जान लीजिए:-
1. सूर्यकुमार पीछे, किशन होंगे आगे!
यहां बात अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने की है. ईशान किशन इस मामले में पूर्व कप्तान सूर्युकमार यादव से सिर्फ 7 ही रन पीछे हैं. यादव ने साल 2022 में 1,164 रन बनाए थे, जबकि ईशान के फिलहाल इस साल 1,158 रन हैं. और उन्हें सूर्या से आगे निकलने के लिए सिर्फ 7 रन की दरकार है. मतलब ईशान के खाते में यह उपलब्धि एकदम तय है.
2. बनेंगे सिर्फ सातवें भारतीय बल्लेबाज
अगर ईशान किशान आज 46 रन की पारी खेल लेते हैं, तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाले सिर्फ सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल उनका मीटर 1954 पर अटका हुआ है. और जैसी उनकी फॉर्म है, उसे साफ है कि यह उपलब्धि उनके खाते में इसी सीरीज में आएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
3. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन
इसी मामले में रिजवान का झंडा बुलंद है और ईशान को पाकिस्तानी से आगे निकलने के लिए 139 रन और बनाने हैं. सीरीज में 139 रन बनाते ही ईशान टी20 इतिहास के पिछले करीब 21 साल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
4. समग्र रूप से बनेंगे पहले भारतीय?
टी20 अंतरराष्ट्रीय, घरेलू, और फ्रेंचाइजी तीनों के लिए खेलते हुए अभी तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने एक कैलेंडर ईयर में दो हजार रन नहीं बनाए हैं. इतिहास में यह कारनामा सिर्फ दो बल्लेबाज विंडीज के निकोलस पूरन (2,331) और मोहम्मद रिजवान (2036) ने ही किया. लेकिन यह कारनामा करने के लिए ईशान के पास सिर्फ यही 5 मैचों की सीरीज है. अगर इस सीरीज में उनके बल्ले से एक शतक और कुछ अर्द्धशतक निकले, तो ईशान यह कारनामा कर सकते हैं.
साल 2026 में ईशान किशन के समग्र रूप से प्रदर्शन को देखते हुए F. A.Q= Frequently Asked Questions
1. प्रश्न:- साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट (T20I) में ईशान किशन का प्रदर्शन कैसा रहा और उन्होंने कौन सा बड़ा रिकॉर्ड बनाया?
उ.:- साल 2026 ईशान किशन के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में ऐतिहासिक रहा है. उन्होंने जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक (103 रन) जड़ा. इसके अलावा, एशियन गेम्स 2026 के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में मैदान पर उतरते ही उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 T20I रन पूरे करने का ऐतिहासिक कारनामा किया. वह सूर्यकुमार यादव के बाद ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे.
2. प्रश्न:- आईपीएल में ईशान किशन किस टीम से खेले और उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन कैसा रहा?
उ.:- आईपीएल 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था. सीजन के शुरुआती मैचों में नियमित कप्तान पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी संभाली. बतौर बल्लेबाज उनका बल्ला इस सीजन खूब गरजा और उन्होंने 15 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 182.42 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 602 रन बनाए.
3. प्रश्न:- क्या ईशान किशन साल 2026 में T20 क्रिकेट में एक साल में 2,000 रन बनाने वाले रिकॉर्ड के करीब हैं?
उ.:- ईशान किशन साल 2026 में सभी फॉर्मेट के T20 क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और आईपीएल मिलाकर) में कुल मिलाकर सबसे खतरनाक फॉर्म में चलने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने साल 2026 में अब तक 49 T20 मैचों में लगभग 175 के स्ट्राइक रेट से 1,760 से अधिक रन बना लिए हैं. कैलेंडर ईयर में T20 क्रिकेट के अंदर 2,000 रन का आंकड़ा छूने वाले विश्व में केवल निकोलस पूरन और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी हैं. और ईशान इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचकर इतिहास रचने की कगार पर हैं.
4. प्रश्न:- घरेलू क्रिकेट और एशियन गेम्स 2026 में ईशान किशन की कप्तानी और पारियों की क्या मुख्य हाइलाइट्स रहीं?
उ.:- घरेलू और एशियाई स्तर पर ईशान ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ नेतृत्व क्षमता का भी लोहा मनवाया है. एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों पर 80 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. इसके अलावा घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं (जैसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) में उन्होंने झारखंड की टीम का सफल नेतृत्व किया और अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हुए खुद टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे.
5. प्रश्न:- साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अन्य फॉर्मेट्स में ईशान किशन की क्या स्थिति रही?
उ.:- सीमित ओवरों के अलावा साल 2026 में ईशान ने चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरते हुए भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में अपनी उपयोगिता साबित की है. जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में उन्होंने भारतीय दल का हिस्सा बनकर अहम पारियां खेलीं. वहीं, दलीप ट्रॉफी और घरेलू लाल गेंद के मुकाबलों में भी उन्होंने अपनी पुरानी लय दिखाते हुए बड़े शतक जड़े और टेस्ट स्क्वाड में अपनी दावेदारी को मजबूत बनाए रखा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं