विज्ञापन

बिहार DGP के पास शिकायत लेकर पहुंचा 6 साल का आदित्य, पटना में छात्र आंदोलन के बीच पुलिस ने गई थी थाने

6 साल के आदित्य ने कहा कि मुझे भविष्य में होने वाले पेपर लीक का डर सता रहा है. अगर अभी आवाज नहीं उठाई तो आगे भी ऐसा ही होगा. मैं आगे भी हर छात्र आंदोलन में शामिल होऊंगा.

बिहार DGP के पास शिकायत लेकर पहुंचा 6 साल का आदित्य, पटना में छात्र आंदोलन के बीच पुलिस ने गई थी थाने
बिहार के छात्र आंदोलन ने वायरल हुआ 6 साल का आदित्य बिहार के डीजीपी विनय कुमार के पास अपनी शिकायत देने पहुंचा हैं.
NDTV

बिहार की राजधानी पटना में छात्र आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज से रातों-रात वायरल हुआ 6 साल का छोटा आदित्य अपनी शिकायत लेकर सीधे बिहार के डीजीपी विनय कुमार के सरकारी आवास पर पहुंच गया. छोटे से बच्चे को खुद अपने दरवाजे पर शिकायत लेकर पहुंचा देख डीजीपी भी दंग रह गए और उन्होंने तुरंत आदित्य को अपने आवास के अंदर बातचीत के लिए बुला लिया.

8 घंटे थाने में बैठाने और माता-पिता से मारपीट का आरोप

आदित्य का आरोप है कि पटना में हुए छात्रों के प्रदर्शन में वह भी शामिल होने गया था. आंदोलन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे भी हिरासत में ले लिया था और करीब 8 घंटे तक थाने में बैठाकर रखा था.

इतना ही नहीं, बच्चे का गंभीर आरोप है कि उसके माता-पिता के साथ भी पुलिसकर्मियों ने मारपीट और बदसलूकी की. इसी पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराने और इंसाफ की गुहार लगाने वह सीधे राज्य के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी के पास पहुंचा है.

हालांकि बिहार पुलिस ने हिरासत में लिए जाने के आरोप को खारिज कर दिया था. 

'कल से बैठूंगा धरने पर'

एनडीटीवी से बातचीत के दौरान 6 साल के आदित्य का तेवर किसी बड़े नेता से कम नजर नहीं आया. उसने बताया कि पुलिस ने उसके साथ क्या-क्या किया. आदित्य ने ऐलान किया है कि वह कल से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने जा रहा है.

आदित्य ने कहा, "मुझे भविष्य में होने वाले पेपर लीक का डर सता रहा है. अगर अभी आवाज नहीं उठाई तो आगे भी ऐसा ही होगा. मैं आगे भी हर छात्र आंदोलन में शामिल होऊंगा."

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत दिग्गज नेताओं को न्योता

अपने इस प्रस्तावित धरने को लेकर 6 साल के आदित्य ने देश और राज्य के बड़े सियासी दिग्गजों को भी न्योता भेज दिया है. उसने लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अपने धरने में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.

'DGP सर से इंसाफ की उम्मीद'

आदित्य के साथ उसके वकील शिवनंदन भारती भी मौजूद थे. बच्चे ने कहा कि उसे बिहार के डीजीपी विनय कुमार पर पूरा भरोसा है और उसे उम्मीद है कि डीजीपी सर उसके और उसके परिवार के साथ न्याय करेंगे.

यह भी पढ़ें: महिला की हत्या कर शरीर के टुकड़े बिरयानी बर्तन में पकाए, आधा शव ट्रेन में मिला, आरोपी कपल मणिपुर से गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Aditya, Student Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com