विज्ञापन

महिला की हत्या कर शरीर के टुकड़े बिरयानी बर्तन में पकाए, आधा शव ट्रेन में मिला, आरोपी कपल मणिपुर से गिरफ्तार

कपल ने शरीर के कुछ हिस्सों को पकाने के बाद बाकी टुकड़ों को सूटकेस में रखकर ट्रेन से भेज दिया और खुद भागने की कोशिश की. मृतक महिला की पहचान हैथुल निशा के रूप में हुई है. वह तांबरम के पास एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी.

महिला की हत्या कर शरीर के टुकड़े बिरयानी बर्तन में पकाए, आधा शव ट्रेन में मिला, आरोपी कपल मणिपुर से गिरफ्तार
चेन्नई:

चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्यारों ने उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बिरयानी बनाने वाले बर्तन में सब्जियों और मैदे के साथ पकाया. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने मणिपुर से फरार कपल को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला तब सामने आया जब आगरा रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के पहुंचने पर एक लावारिस सूटकेस मिला. उसमें महिला के शरीर के कटे हुए टुकड़े रखे हुए थे. जांच शुरू हुई तो सूटकेस के अंदर प्लास्टिक कवर पर चेन्नई की एक जानी-मानी टेक्सटाइल कंपनी का नाम मिला. इससे पुलिस का ध्यान चेन्नई की ओर गया.

चेन्नई और आसपास के इलाकों में 350 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. इससे पता चला कि एक कपल गुडुवांचरी जाने से पहले ट्रेन में वह सूटकेस रखकर चला गया था. इसके बाद पुलिस गुडुवांचरी के उस किराए के मकान में पहुंची, जहां कपल रहता था. वहां शव का बाकी हिस्सा मिला.

जांच में पता चला कि कपल ने शरीर के कुछ हिस्सों को पकाने के बाद बाकी टुकड़ों को सूटकेस में रखकर ट्रेन से भेज दिया और खुद भागने की कोशिश की. मृतक महिला की पहचान हैथुल निशा के रूप में हुई है. वह तांबरम के पास एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस की स्पेशल टीम ने सबसे पहले मणिपुर में ओडिशा के रहने वाले 22 साल के माणिक लस्कर को गिरफ्तार किया. हत्या के बाद वह वहां छिपा हुआ था. इसके बाद उसकी पत्नी भागमती माझी को भी मणिपुर से पकड़ लिया गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि हैथुल निशा और माणिक लस्कर की जान-पहचान काम के दौरान हुई थी. यह रिश्ता बाद में अवैध संबंध में बदल गया.

माणिक की पत्नी भागमती को इस बात की जानकारी हुई तो उसने आपत्ति जताई. इसके बाद झगड़ा बढ़ा और कपल ने हैथुल निशा की हत्या की साजिश रची. सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. पुलिस ने गिरफ्तार कपल से कड़ी पूछताछ की और आगे की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें: ट्रेन में मिला था शव, जांच करते संदिग्ध के घर पहुंची पुलिस; बर्तन में दिखे लाश के टुकड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra Station, Body Parts In Suitcase, Chennai Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com