विज्ञापन

ABVP को केरल में मिली बड़ी सफलता, लेफ्ट के संगठन SFI को 12 पदों पर हराया; 40 साल का वर्चस्त तोड़ा

यह सफलता तब मिली है, जब दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में भी ABVP को बड़ी सफलता मिली है और 4 में से 3 सीटों पर जीत हासिल की है.

ABVP को केरल में मिली बड़ी सफलता, लेफ्ट के संगठन SFI को 12 पदों पर हराया; 40 साल का वर्चस्त तोड़ा
  • केरल के तिरुपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज छात्र संघ चुनाव में ABVP ने सभी बारह सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है
  • ABVP ने लेफ्ट के छात्र संगठन SFI के चार दशकों के वर्चस्व को हराकर बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की है
  • इस जीत के साथ ही ABVP ने केरल के छात्र राजनीति में महत्वपूर्ण बढ़त बनाई और आगामी चुनावों में उम्मीद जताई है
नई दिल्ली:

आरएसएस के लिए केरल एक मुश्किल राज्य रहा है. वहां आरएसएस और उसके वैचारिक संगठनों को अपने विस्तार में मुश्किल आती रही है, लेकिन छात्र संगठन एबीवीपी को बड़ी सफलता मिली है. उसे  तिरुपुनिथुरा के संस्कृत कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में सभी 12 सीटों पर जोरदार सफलता मिली है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. यहां उसका मुकाबला सीधे लेफ्ट के छात्र संगठन SFI से था. बीते 4 दशकों से यहां SFI का कब्जा रहा है, लेकिन इस बार वामपंथी छात्र संगठन को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली. 

यह सफलता तब मिली है, जब दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में भी ABVP को बड़ी सफलता मिली है और 4 में से 3 सीटों पर जीत हासिल की है. केरल की छात्र राजनीति में ABVP को यह बड़ी सफलता मिली है. यह कॉलेज उसी तिरुपुनिथुरा क्षेत्र में आती है, जहां के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने हाल ही में जीत हासिल की थी. इस जीत के साथ ही भाजपा ने निकाय चुनाव में लेफ्ट के 45 सालों के शासन का अंत कर दिया है. अब एबीवीपी ने कॉलेज की राजनीति में बड़ी जीत हासिल की है और SFI के 4 दशकों के वर्चस्व को तोड़ दिया है. कुल 6 अहम पदों समेत 12 पोस्टों पर ABVP ने परचम लहराया है. 

इस जीत को लेकर ABVP का कहना है कि यह नतीजा बता रहा है कि SFI की राजनीति छात्र विरोधी रही है. एबीवीपी के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस सफलता का हमें फायदा मिलेगा और दूसरे कॉलेजों में भी हमारी ताकत में इजाफा होगा. संघ के विद्यार्थी संगठन से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि SFI के लोगों ने संस्कृत को बढ़ावा नहीं दिया. इसके चलते भी कॉलेज के छात्रों में उनको लेकर असंतोष की स्थिति थी. चेयरमैन का चुनाव ABVP की ओर से स्निग्धा एम हरी ने जीता है. इसे अलावा आदित्य टीए को वाइस-चेयरमैन की पोस्ट पर विजय मिली है. विग्नेश भट्ट महासचिव के पद पर जीते हैं तो वहीं विग्नेश डी को मैगजीन एडिटर के तौर पर जीत हासिल हुई है. आर्ट्स क्लब के सेक्रेटरी के पद पर अंजलि टी को जीत मिली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DUSU, DUSU News, DUSU News Hindi, ABVP, BJP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com