विज्ञापन

POCSO के तहत केस दर्ज, वीडियो शेयर किया तो भी कार्रवाई, जमुई की बेटी से दरिंदगी पर एक्शन में बिहार पुलिस

K.S. अनुपम ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिन्हित किया है. अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की गई है.

ADG ने बताया कि जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74, 75 और POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
NDTV

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें दो की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है. ADG ने बताया कि जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74, 75 और POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. इसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही है.

वायरल वीडियो प्रसारित करने वालों पर भी कार्रवाई

K.S. अनुपम ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिन्हित किया है. अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि नाबालिगों की पहचान या चेहरा उजागर कर वीडियो प्रसारित करना भी कानून के तहत अपराध है. ऐसे लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

ADG ने बताया घटना का पूरा घटनाक्रम

ADG के मुताबिक, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच हुई. पुलिस घटना स्थल पर पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी जांच करेगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल 7-8 युवकों के नाम सामने आए हैं. जांच में जो भी व्यक्ति घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: जमुई कांड पर सांसद अरुण भारती सख्त, बोले- नाबालिगों के साथ मारपीट बेहद गंभीर, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

जमुई घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार के DGP से मांगी रिपोर्ट, सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के निर्देश

जमुई में दोस्त के साथ घूम रही नाबालिग को लड़कों ने घेरकर छेड़ा, पीटा, वीडियो वायरल होने पर 3 गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com