अमृतसर के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राकेश त्रेहान उर्फ राजा डी किंग मंगलवार को चंडीगढ़ में फ्री में iPhone बांटने वाले हैं. इसके लिए वह अपने घर पर 'iPhone लंगर' करेंगे. ऐसी चर्चाएं थीं कि 22 सितंबर को होने वाला 'iPhone लंगर' कैंसिल हो गया है. इस पर अब राकेश त्रेहान ने साफ किया है कि 'iPhone लंगर' 22 सितंबर को ही होगा और iPhone बांटे जाएंगे.
उन्होंने कहा कि यह इवेंट उनके घर पर होगा. उन्होंने अपील की कि जिन लोगों को न्योता नहीं मिला है, वे यहां न आएं क्योंकि जगह कम है.
मैं कोई नियम नहीं तोड़ना चाहताः राकेश
उन्होंने कहा कि उन्होंने आम लोगों को न्योता नहीं दिया है और वे चंडीगढ़ प्रशासन के किसी भी निर्देश का पालन करेंगे. उन्होंने कहा, 'अगर प्रशासन मुझसे कहता है कि इजाजत की जरूरत है, तो मैं नियमों का पालन करूंगा. मैं कोई नियम नहीं तोड़ना चाहता.'
100 iPhone बांटे जाएंगेः राकेश
राकेश त्रेहान के मुताबिक, चंडीगढ़ में लकी-नंबर प्रोसेस के जरिए 100 iPhone बांटे जाएंगे. चुने गए लोगों से बाद में संपर्क किया जाएगा और मीडिया की मौजूदगी में उन्हें फोन सौंपे जाएंगे.
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस पहल को और बढ़ाया जाएगा और अलग-अलग जगहों पर हजारों iPhone बांटे जाने की उम्मीद है. आगे की तारीखों और जानकारी का ऐलान बाद में किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं