सोशल मीडिया के सुपरस्टार बन चुके बिहार के फेमस टीचर खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह उनकी क्लास नहीं, उनकी शादी है. रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल हैं. लेकिन चर्चा का सबसे बड़ा कारण बनी हैं उनकी दुल्हनिया.
पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूब सेंसेशन खान सर, जो अपने मजेदार पढ़ाने के अंदाज के लिए लाखों दिलों की धड़कन बने हुए हैं. अब अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने बेहद सादगी से शादी की और फिर पटना में एक रिसेप्शन का आयोजन किया. लेकिन इस कार्यक्रम में जितनी नजरें खान सर पर नहीं टिकीं, उससे कहीं ज्यादा चर्चा में रहीं उनकी दुल्हनिया.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
रिसेप्शन में खान सर की पत्नी घूंघट में नजर आईं. लाल जोड़ा पहना था और चेहरे पर पारंपरिक नथनी. लेकिन जिस बात ने सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर हलचल मचाई, वो थी उनकी मांग में भरा सिंदूर. अब सवाल ये उठता है कि क्या खान सर की पत्नी हिंदू हैं? सोशल मीडिया पर इसी बात को लेकर बहस तेज हो गई है. कई यूज़र्स ने पोस्ट कर लिखा कि अगर सिंदूर लगाया है, तो क्या वो किसी और धर्म से हैं? तो कुछ ने इसे सिर्फ एक परंपरा बताया.
दरअसल, बिहार और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में मुस्लिम समुदाय की कुछ महिलाएं भी शादी के दौरान मांग में सिंदूर भरती हैं और पारंपरिक श्रृंगार करती हैं. वहां की सामाजिक संस्कृति में ये एक सामान्य बात मानी जाती है और यही वजह है कि कई लोग इसे खान सर की पत्नी की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़कर देख रहे हैं.
खुद खान सर ने अब तक न तो अपनी पत्नी का नाम बताया है और न ही अपना असली नाम सार्वजनिक किया है. इस रहस्य के बीच लोगों की जिज्ञासा और भी बढ़ गई है. वहीं, कुछ लोगों ने घूंघट को लेकर भी सवाल उठाए हैं. किसी ने इसे ‘पिछड़ी सोच' का प्रतीक कहा, तो किसी ने ‘व्यक्तिगत पसंद' बताया.
खान सर ने एक बार ऑनलाइन क्लास में खुलासा किया था कि उन्होंने भारत-पाक तनाव के दौरान गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी, जिसमें बेहद कम लोग शामिल हुए थे और अब जब रिसेप्शन हुआ, तो उससे कहीं ज्यादा चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रही हैं.
तो कभी पढ़ाने के अंदाज से चर्चा में रहने वाले खान सर, अब अपनी निजी ज़िंदगी की वजह से भी सुर्खियों में हैं. नाम न सही, लेकिन अंदाज ही काफी है ये बताने को कि खान सर जहां जाते हैं, चर्चा अपने आप हो जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं