जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र में गुरुकुल हॉस्टल में हुए 5 साल के मासूम की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. ठेर-लोदीपुर गांव के पास संचालित गुरुकुल हॉस्टल में मासूम छात्र की हत्या को लेकर पुलिस के खुलासे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अप्राकृतिक कृत्य की बात जहां सच निकली, वहीं बर्बरता से हत्या का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस वारदात में कैंटीन में कार्यरत गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा को गिरफ्तार किया है. जिसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था.
आरोपी सुदामा ने मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था, और आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी. पुलिस को घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड भी बरामद हुआ था, जिसे FSL की टीम ने ढूंढ निकाला.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
कैंटीन गार्ड ने कबूल किया जुर्म
एसपी अपराजित लोहान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर कैंटीन गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है. इस जघन्य अपराध को कैंटीन गार्ड ने अंजाम दिया था. घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में धुत था. पकड़ा गया आरोपी पाली थाना क्षेत्र के बेमभई गांव का रहने वाला है.
वारदात को कैसे दिया गया अंजाम
एसपी ने बताया कि रविवार की रात हॉस्टल के बच्चे टीवी देख रहे थे. जैसे ही टीवी बंद हुआ, गार्ड ने मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर चुपके से अपने कमरे में बुला लिया. जहां उसने मासूम के साथ जबरन कुकर्म किया. जब बच्चा चीखने-चिल्लाने लगा, तो पकड़े जाने के डर से गार्ड ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सीढ़ी पर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
हॉस्टल संचालक भी कर रहा था गुमराह
इस मामले में पुलिस ने सिर्फ गार्ड ही नहीं, बल्कि हॉस्टल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी को भी गिरफ्तार किया है. जांच में पाया गया कि संचालक ने न केवल सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की, बल्कि घटना के बाद तथ्यों को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. एसपी ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इस घटना के खुलासे के बाद जहां पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हॉस्टल में अन्य बच्चों के साथ भी इस तरह की घटनाएं हुई थीं. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश व्याप्त है और अभिभावक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं.
यह भी पढ़ेंः Bihar: रूह कंपा देगा कातिल दोस्तों का खूनी खेल, बोटी-बोटी कर VTR के जंगल में गाड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं