विज्ञापन

Bihar: रूह कंपा देगा कातिल दोस्तों का खूनी खेल, बोटी-बोटी कर VTR के जंगल में गाड़ा

47 वर्षीय मुरारी यादव का सिर कटा शव वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के घने जंगलों से बरामद हुआ. हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए शव को दो हिस्सों में काटकर जमीन के नीचे दफन कर दिया था. (बगहा से बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट)

Bihar: रूह कंपा देगा कातिल दोस्तों का खूनी खेल, बोटी-बोटी कर VTR के जंगल में गाड़ा
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल में लाश किया दफन
Bihar News:

बिहार के बगहा से दोस्ती में कत्ल की एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जायेगा. बीते रविवार (5 अप्रैल) से लापता हुए 47 वर्षीय मुरारी यादव का सिर कटा शव वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के घने जंगलों से बरामद हुआ. हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए शव को दो हिस्सों में काटकर जमीन के नीचे दफन कर दिया था. इधर शव मिलने की खबर से इलाके में भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

मुरारी के दोस्तों ने बुलाया था

नौरंगिया थाना क्षेत्र के जरलहिया निवासी मुरारी यादव को बीते रविवार को उसके छह दोस्तों ने घर से बुलाया था. परिजनों के मुताबिक मुरारी अपने दोस्तों के साथ जाने के बाद वापस नहीं लौटा. जब परिवार ने दोस्तों से संपर्क कर मुरारी के बारे में जानकारी लेनी चाही तो सभी ने अलग-अलग जवाब दिए और टालमटोल करने लगे. इससे परिवार को शक गहराने लगा. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी के साथ हत्या की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की, लेकिन इस बीच सभी दोस्त घर छोड़कर फरार हो गए, जिससे संदेह और गहरा गया.

VTR के जंगल में मिला 'कटा हुआ सिर और धड़'

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हरदिया चांती जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी गई है. सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया. तलाशी के दौरान पुलिस ने जमीन खोदकर शव का धड़ बरामद किया. बाद में आसपास की जगहों पर तलाश करने पर सिर भी अलग स्थान से बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हत्या के बाद शव को दो हिस्सों में काटकर अलग-अलग जगहों पर दफना दिया था ताकि घटना का खुलासा न हो सके. इस निर्मम वारदात से इलाके के लोग भी दहशत में आ गए हैं.

FSL टीम जुटी साक्ष्य जुटाने में

घटना की सूचना मिलते ही बगहा प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. एसपी ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद शव को मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इलाके में दहशत

शव बरामद होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. मृतक की पहचान 47 वर्षीय मुरारी यादव के रूप में हुई है. पुलिस परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में दोस्तों पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है. हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की मौत मामले में FSL ने खंगाला कोना-कोना, खून लगा ब्लेड हुआ बरामद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bagaha Murder, VTR Forest, Bagaha News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com