राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार नेतृत्व को बदलने की सुगबुगाहट तेज है. चर्चा है कि इस साल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी किसी नए नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18 जनवरी को बुलाई है. इसमें राजद के सांगठनिक चुनाव को लेकर फैसले लिए जाएंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में जगदानंद सिंह राजद प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं. उनकी जगह किसी अन्य नेता को बिहार में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है.
- दरअसल, सिंह पहले से ही स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद से मुक्ति चाह रहे हैं. इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में राजद में प्रदेश नेतृत्व बदलने की सुगबुगाहट तेज है.
- राजद के एक नेता का भी मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष सिंह का स्वास्थ्य उनका साथ नहीं दे रहा है. ऐसे में पार्टी अब नए नेतृत्व पर विचार कर रही है.
- कहा यह भी जा रहा है कि राजद नेतृत्व बिहार इकाई की कमान किसी ऐसे व्यक्ति को सौंपना चाह रहा है, जो उसके परंपरागत सामाजिक समीकरण को एकजुट रखते हुए अपेक्षित जाति, वर्ग को भी जोड़ सके.
वैसे, बिहार इकाई के अध्यक्ष की खोज इतनी आसान भी नहीं है. इस पद के लिए ऐसे व्यक्ति का ही चुनाव होगा जो न केवल लालू यादव का प्रिय हो बल्कि उसका समर्थन तेजस्वी यादव भी करें. यही नहीं, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी अपने उत्तराधिकारी के चयन में महत्वपूर्ण राय रखेंगे. कहा तो जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसको लेकर मंथन भी शुरू कर दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बहरहाल, राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज है और माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद राजद को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल जाएगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं