अगर आप इस फेस्टिव सीजन या मानसून में अपने लिए एक नई ब्रैंडेड टाटा कार घर लाने की सोच रहे थे, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर आई है. भारत की सबसे पसंदीदा ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है. जी हां, कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है कि 1 जुलाई 2026 से उनकी कारें और SUV खरीदना महंगा हो जाएगा.
कंपनी ने साफ कर दिया है कि 1 जुलाई 2026 से पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रहा है. इसका सीधा मतलब यह है कि अगले महीने से टाटा की कारें खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है.

कितनी बढ़ेगी कार की कीमत?
टाटा मोटर्स की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, गाड़ियों की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और उनके वेरिएंट्स पर निर्भर करेगी. इसका मतलब है कि सभी गाड़ियों के दाम एक बराबर नहीं बढ़ेंगे. कुछ मॉडल्स पर मामूली असर पड़ेगा तो कुछ के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.
सिर्फ एडवेंचर नहीं, टेक्नोलॉजी का पावरहाउस है Norton Atlas और Atlas GT, जानिए पूरी डिटेल
पेट्रोल-डीजल और EV दोनों महंगी
इस प्राइस हाइक का असर सिर्फ पेट्रोल या डीजल कारों पर ही नहीं होने वाला है. टाटा मोटर्स ने साफ किया है कि यह नया नियम इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) यानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) पर भी समान रूप से लागू होगा. यानी अगर आप टाटा की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें जैसे Nexon EV या Tiago EV खरीदने का मन बना रहे थे, तो आपको भी ज्यादा बजट तैयार रखना होगा.

क्यों बढ़ रहे हैं गाड़ियों के दाम?
कंपनी का कहना है कि लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट (कच्चे माल की लागत) और मार्केट में बढ़ते इन्फ्लेशनरी प्रेशर (महंगाई के दबाव) के कारण यह कदम उठाना मजबूरी बन गया.
BMW की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक खरीदने का सपना टूटा, कंपनी ने अचानक रोक दी बुकिंग, जानें वजह
तो अगर आप टाटा की Punch, Nexon, Harrier या Safari खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो समझदारी इसी में है कि आप 1 जुलाई 2026 से पहले अपनी बुकिंग कन्फर्म कर लें. जून के महीने में गाड़ी खरीदने पर न सिर्फ आप बढ़ी हुई कीमतों से बच जाएंगे, बल्कि डीलर्स के पास चल रहे मौजूदा डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा भी उठा सकेंगे. देर करने पर आपको अपनी पसंदीदा कार के लिए हजारों रुपये एक्स्ट्रा देने पड़ सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं