विज्ञापन

अप्रैल में इन 5 गाड़ियों ने उड़ा दिया गर्दा, सेल्स के मामले में रहीं सबसे आगे, जानें नंबर 1 की कुर्सी पर कौन?

Top 5 SUV April 2026: अप्रैल महीने के सेल्स आंकड़ों ने दिखा दिया है कि देश में अब ग्राहक कॉम्पैक्ट एसयूवी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ये बजट में रहती हैं और फीचर्स भी टॉप क्लास मिल जाते हैं.

अप्रैल में इन 5 गाड़ियों ने उड़ा दिया गर्दा, सेल्स के मामले में रहीं सबसे आगे, जानें नंबर 1 की कुर्सी पर कौन?
Top 5 SUV April 2026: इस खबर में जानें देश की टॉप 5 कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में.

Top 5 SUV April 2026: आज के समय में अगर देश के कार मार्केट में पसंद किया जाने वाला सेगमेंट कोई है, तो वो कॉम्पैक्ट SUV का है. अप्रैल 2026 के सेल्स के आंकड़े यही दिखाते हैं कि लोग छोटी साइज़ की लेकिन दमदार लुक और फीचर्स वाली गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं. इस महीने की सेल्स लिस्ट में जहां पुरानी और भरोसेमंद कारों ने अपनी जगह बनाए रखी, वहीं टोयोटा टैसर जैसी नई कार ने भी टॉप 10 में जगह बना ली है. यानी साफ है कि देश के कस्टमर अब स्मार्ट, स्टाइलिश और दमदार कारों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.

ऐसे में अगर आप कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेने का प्लान कर रहे हैं, तो खबर में बताई ये लिस्ट आपके बहुत काम आ सकती है. फीचर्स से लेकर कीमत की जानकारी आपको एक ही जगह मिल जाएगी.   

TATA Punch 2026

TATA Punch 2026

1. टाटा पंच

टाटा पंच अप्रैल 2026 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV बन गई है. इस महीने में इसकी 19,107 गाड़ियां बिकीं. पिछले साल के मुकाबले इसकी सेल में करीब 53% की बड़ी बढ़त हुई है. टाटा पंच लोगों को इसलिए पसंद आ रही है क्योंकि इसका लुक एसयूवी जैसा है, बैठने की पोजीशन ऊंची है और शहर में चलाने के लिए ये बहुत आरामदायक है. इसकी कीमत 5.65 लाख से शुरू होकर 10.60 लाख रुपये तक जाती है.

2025 Maruti Suzuki Fronx

2025 Maruti Suzuki Fronx

2. मारुति सुज़ुकी फ्रॉन्क्स

लिस्ट में दूसरा नाम मारुति सुज़ुकी फ्रॉन्क्स का है. इस महीने इसकी 18,829 गाड़ियां बिकीं. पिछले साल के मुकाबले इसकी सेल में लगभग 31% का इजाफा हुआ है. ये टाटा पंच से सिर्फ 278 गाड़ियों से पीछे रहा. फ्रॉन्क्स का स्पोर्टी लुक और इसका दमदार एवरेज की वजह से ये कार लोगों को पसंद आ रही है. कीमत की बात करें तो ये 6.85 लाख रुपये से शरू होकर 7.46 लाख रुपये (एक्स शो रूम) तक है.

tata nexon 2026

tata nexon 2026

3. टाटा नेक्सॉन

टाटा नेक्सॉन पिछले महीने की सेल के अनुसार तीसरे नंबर पर रही है. अप्रैल में इसकी करीब 18 हजार गाड़ियां बिकीं, जो पिछले साल से ज्यादा हैं. वहीं, टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन और पंच दोनों को मिलाकर 37 हजार से ज्यादा गाड़ियां बेचीं. इससे पता चलता है कि छोटी SUV गाड़ियों में टाटा की गाड़ियाों को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.

maruti suzuki brezza 2026

maruti suzuki brezza 2026

4. मारुति सुज़ुकी ब्रेजा

चौथे नंबर पर मारुति सुज़ुकी की ब्रेजा है. हालांकि इसकी सेल में कमी आई है. पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री करीब 17% घटकर 14,124 गाड़ियों तक पहुंच गई. फिर भी ये गाड़ी अभी भी लोगों के दिल में बसी हुई है. माना जा रहा है कि कई लोग इसका नया, बदला हुआ मॉडल आने का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए अभी खरीद नहीं रहे.

hyundai venue 2026

hyundai venue 2026

5. हुंडई वेन्यू

लिस्ट में पांचवे नंबर पर हुंडई वेन्यू मौजूद है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में अच्छा कारोबार किया. अप्रैल महीने में वेन्यू की टोटल 12,420 यूनिट्स बिकीं हैं. पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री काफी ज्यादा बढ़ी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कंपनी ने इसका नया मॉडल निकाला और इस गाड़ी को सेफ्टी टेस्ट में 5‑स्टार रेटिंग भी मिली. 

ये भी पढ़ें- एयर इंडिया ने 3 साल में 1,000 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, जानें क्या है 'एथिकल ब्रीच' का पूरा मामला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com