विज्ञापन

Hero का धमाका ऑफर! धड़ाम से गिरी इन 2-व्हीलर्स की कीमत, साथ में 10 हजार तक का कैशबैक

Hero MotoCorp Offers: Hero MotoCorp ने सितंबर 2026 के लिए बंपर त्योहारी छूट की घोषणा की है. कई टू-व्हीलर की कीमतों में भारी कटौती की गई है. इसके अलावा 10,000 तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है.

Hero का धमाका ऑफर! धड़ाम से गिरी इन 2-व्हीलर्स की कीमत, साथ में 10 हजार तक का कैशबैक

त्योहारी सीजन की शुरुआत बस होने ही वाली है. त्योहार शुरू होने से पहले ही कंपनियां अपनी बाइक-स्कूटर और कार पर ऑफर देने लगी हैं. अब Hero MotoCorp ने डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा कर दी है. ऐसे में अगर आपका 2-व्हीलर खरीदने का प्लान है तो आप अपने लिए बंपर छूट के साथ बाइक या स्कूटर खरीद सकते हैं. Hero अपफ्रंट डिस्काउंट के अलावा 10 हजार रुपये तक का कैशबैक भी दे रहा है.

साथ ही कंपनी एक साल के लिए मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस (RSA), पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने पर एक्सचेंज बोनस और कई अन्य आकर्षक फायदे दे रही है. कंपनी की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, हीरो अपने इस शानदार ऑफर को अपने सेलेक्टेड मोटरसाइकिल और स्कूटरों पर 30 सितंबर तक उपलब्ध कराएगा. आइए, आपको इन ऑफर्स के बारे में डिटेल्स से बताते हैं.

पॉपुलर मॉडल्स पर लिमिटेड डील्स

ग्राहकों को पूरे एक साल के लिए मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा दे रही है. ग्राहकों को गाड़ी की बिलिंग होने के 10 दिनों के बाद ये फ्री रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा मिल जाएगी. इसके अलावा, एनवायरमेंट फ्रेंडली कदम उठाते हुए कंपनी पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के बदले 1,500 का 'ELV Green Exchange Bonus' भी दे रही है. इसके साथ ही EMI ट्रांजैक्शन्स के जरिए गाड़ी खरीदने वाले ग्राहकों को खासतौर से 10,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है.

Hero MotoCorp ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फेस्टिव ऑफर के तहत स्पेशल कम की गई कीमतों के साथ कई चुनिंदा मॉडल्स को लिस्ट किया है. इन गाड़ियों में Hero Xtreme 160R 4V, Xtreme 160R, Destini 125, Destini Prime, Pleasure+ Xtec और Destini 110 शामिल हैं. ये सितंबर के अंत तक आकर्षक कीमतों पर बिकेंगे.

इन स्कूटर पर चल रहा डिस्काउंट:

  • Hero Destini 125: इसकी एक्स-शोरूम कीमत 79,388 रुपये से कम होकर अब 76,888 रुपये हो गई है.
  • Hero Destini Prime: इस स्कूटर की कीमत 74,710 रुपये से घटकर अब 72,210 रुपये रह गई है.
  • Hero Pleasure Plus Xtec: इसकी कीमत को 69,766 रुपये से कम करके अब 67,266 रुपये कर दिया गया है.
  • Hero Destini 110: इसकी एक्स-शोरूम कीमत भी 73,900 रुपये से कम होकर अब 71,800 रुपये पर आ गई है.

नोट- आपको बता दें कि शहर या डीलर के हिसाब से स्कूटर्स या बाइक की कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है. आप त्योहारी सीजन में मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी हीरो डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 35.12 Km का माइलेज, कीमत 3.69 लाख से शुरू, दिवाली में घर लाने के लिए शानदार कारें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hero MotoCorp, Hero, Hero Bikes, Hero Pleasure, Bike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com