विज्ञापन

35.12 Km का माइलेज, कीमत 3.69 लाख से शुरू, दिवाली में घर लाने के लिए शानदार कारें

दिवाली 2026 पर 10 लाख से कम बजट में आने वाली बेस्ट माइलेज कारें. 35km/kg तक का माइलेज देने वाली Celerio, Wagon R, Alto K10, Swift, Dzire, Exter और Tata Punch की जानें कीमतें और फीचर्स.

35.12 Km का माइलेज, कीमत 3.69 लाख से शुरू, दिवाली में घर लाने के लिए शानदार कारें

दिवाली और त्योहारी सीजन बहुत करीब आ रहे हैं. ऐसे में कई लोग नई गाड़ी भी खरीदते हैं. लेकिन, इस दौरान लोग बजट और माइलेज के बारे में जरूरत सोचते हैं. अच्छी बात है कि अब 10 लाख से भी कम में दमदार फीचर्स मिल जाते हैं. आप बिना जरूरी फीचर्स से समझौता किए दमदार माइलेज वाली कार खरीद सकते हैं. आइए आपको इन कारों की लिस्ट बताते हैं. 

Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में एक शानदार कार है. इसके LXi MT वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है. कंपनी का दावा है कि ये पेट्रोल पर 26.6 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट पर 35.12 किमी/किलोग्राम का ARAI प्रमाणित माइलेज देती है. हालांकि, कई कार चलाने वालों के अनुसार, Maruti Suzuki Celerio पेट्रोल पर 22-24 किमी/लीटर और सीएनजी पर 30-32 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है,

Maruti Suzuki Wagon R 

शहरी इलाकों में Maruti Suzuki Wagon R बेहद पॉपुलर है. मारूति ये गाड़ी मिडिल क्लास लोगों की पसंद बनी हुई है. इसके LXi MT वेरिएंट की कीमत 4.98 लाख से शुरू होती है. कंपनी का दावा है कि ये 26.1 किमी/लीटर का एआरएआई प्रमाणित माइलेज देती है. इसका बड़ा केबिन और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे शहर की ड्राइविंग के लिए आइडियल बनाता है.

Maruti Suzuki Alto K10 

कम बजट में पहली बार कार खरीदने वाले और बेहतरीन माइलेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए Maruti Suzuki Alto K10 एकदम परफेक्ट है. इसके Std (O) वेरिएंट की शुरुआती कीमत 3.69 लाख है. कंपनी का दावा है कि ये 24.8 किमी/लीटर तक का बेहतरीन माइलेज देती है. इसका छोटा साइज और कम रखरखाव खर्च इसे यात्रियों की पसंदीदा कार बनाता है.

Maruti Suzuki Swift 

Maruti Suzuki Swift स्टाइल, कम्फर्ट और बेहतरीन माइलेज को एक साथ पेश करती है. इसके VXi वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.84 लाख रुपये है. ये 23.2 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है. जो ग्राहक माइलेज से बिना किसी समझौते के एक बड़े साइज की हैचबैक कार चाहते हैं, उनके लिए यह हमेशा से एक बेहद लोकप्रिय पसंद बनी हुई है.

Hyundai Exter 

यदि आपकी दिलचस्पी एक कॉम्पैक्ट SUV में है, तो Hyundai Exter आपके लिए एक मजबूत ऑप्शन है. इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये है. ये 19.0 किमी/लीटर का माइलेज देती है. इसका मॉडर्न डिजाइन और ऊंची ड्राइविंग पोजीशन युवा खरीदारों को काफी अट्रैक्ट करती है.

Tata Punch

Tata Punch कॉम्पैक्ट SUV का एक और ऑप्शन है. इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 5.75 लाख रुपये है. ये SUV लगभग 18.0 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. इसका रफ-एंड-टफ लुक और बढ़िया माइलेज इसे छोटे परिवारों और शहरी ड्राइविंग के लिए एक फुल पैकेज बनाता है.

ये भी पढ़ें- TNT धमाका और जहरीली गैस भी बेअसर! PM मोदी की कार की सुरक्षा देख कांप उठेंगे दुश्मन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swift, Exter, Celerio, Maruti Suzuki, Alto K10
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com