विज्ञापन

अगस्त में नई बाइकों की सुनामी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट, Pulsar से Jupiter तक

अगस्त 2026 में भारत में Bajaj, Honda, Yamaha, Royal Enfield, TVS और Ather की कई नई बाइक और स्कूटर लॉन्च हुए. देखें लिस्ट और जानें कीमत.

अगस्त में नई बाइकों की सुनामी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट, Pulsar से Jupiter तक
Pulsar 150 & TVS Jupiter 110 Dual-Tone

August 2026 Bike-Scooter Launched: अगस्त 2026 टू-व्हीलर लवर्स के लिए काफी एक्साइटिंग रहा. पिछले महीने भारत में कई नई बाइक और स्कूटर लॉन्च हुए. इनमें कुछ आइकॉनिक बाइक्स की नई जनरेशन देखने को मिली, तो कुछ बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी बाजार में आए. इसके अलावा नए सुपरस्पोर्ट्स और स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किए गए. आइए आपको बताते हैं, अगस्त 2026 में भारत में लॉन्च हुए सभी टॉप टू-व्हीलर्स और उनकी कीमत के बारे में.

Bajaj Pulsar N160 S और SS

Bajaj ने आखिरकार Pulsar N160 के 4V वैरिएंट्स भारत में लॉन्च कर दिए हैं. इसे दो वैरिएंट S और SS में पेश किया गया है. Pulsar N160 S की एक्स-शोरूम कीमत 1,33,511 रुपये से शुरू होती है. जबकि SS वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,42,585 रुपये रखी गई है.

नई Bajaj Pulsar 125

Bajaj ने अपनी पॉपुलर Pulsar 125 की नई जनरेशन भी लॉन्च की. कंपनी की ये बेबी Pulsar अब नए अवतार में आई है. नई Pulsar 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 92,990 रुपये है. इसमें पूरी तरह नया फ्रेम दिया गया है. इसके अलावा बाइक में ज्यादा फीचर्स और नया इंजन भी मिलता है.

नई Bajaj Pulsar 150

नई Pulsar 125 के साथ Bajaj ने क्लासिक Pulsar 150 को भी नए अवतार में लॉन्च किया. नई Pulsar 150 को तीन वैरिएंट्स में पेश किया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,15,223 रुपये है. नई बाइक में TFT डिस्प्ले जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसके अलावा इसमें पूरी तरह नया इंजन भी दिया गया है.

Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition

Royal Enfield ने Classic 350 का नया स्पेशल Gorkha Edition लॉन्च किया. ये एडिशन भारतीय सेना की मशहूर Gorkha Regiment से इंस्पायर्ड है. Classic 350 Gorkha Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,10,684 रुपये रखी गई है. ये रेगुलर Classic 350 से अलग स्पेशल एडिशन के तौर पर पेश किया गया है.

Honda ADV 160 और Honda Rebel 300

Honda का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी स्कूटर ADV 160 भी अगस्त में भारत आ गया. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये है. खास बात यह है कि Honda ADV 160 भारत का पहला ऐसा स्कूटर है जो E85-कम्प्लायंट है. साथ ही Honda ने भारत में Rebel 300 को भी लॉन्च किया. इसे E-Clutch टेक्नोलॉजी के साथ भारत की सबसे अफोर्डेबल बाइक के तौर पर पेश किया गया है. Honda Rebel 300 दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है. इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपये है, जबकि E-Clutch वैरिएंट की कीमत 2.62 लाख रुपये है.

TVS iQube MillionR Edition और TVS Jupiter 110 Dual-Tone

TVS ने भारत में iQube की 1 मिलियन यूनिट बिक्री पूरी होने के मौके पर इसका स्पेशल MillionR Edition लॉन्च किया. इस स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम, कर्नाटक कीमत 1,40,138 रुपये रखी गई है. यह एडिशन भारत में TVS iQube की 10 लाख यूनिट बिक्री का जश्न मनाने के लिए पेश किया गया है.

TVS ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स में से एक Jupiter 110 का नया Dual-Tone वैरिएंट भी लॉन्च किया. इस नए वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 89,825 रुपये है. इसमें डुअल-टोन कलर फिनिश को प्रमुख बदलाव के तौर पर शामिल किया गया है.

Ather Konarc

अगस्त 2026 के सबसे ज्यादा इंतजार किए जा रहे लॉन्च में से एक नया Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc रहा. Ather Konarc की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है. नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को अफोर्डेबल प्राइस पॉइंट पर पेश किए जाने के कारण इसे महीने के अहम लॉन्च में गिना जा रहा है.

Yamaha YZF-R2

Yamaha ने भारत में अपनी मशहूर R15 का नया सक्सेसर YZF-R2 लॉन्च किया. इसे कंपनी के सुपरस्पोर्ट्स लाइनअप में एक अहम मॉडल के तौर पर देखा जा रहा है. Yamaha YZF-R2 को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,30,500 रुपये है.

ये भी पढ़ें- 243Km की रेंज, 90Km/h की स्पीड.. बाजार में आ गया नया स्कूटर, जानें कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajaj, Pulsar, Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition, Honda ADV 160, TVS Jupiter 110
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com