विज्ञापन

243Km की रेंज, 90Km/h की स्पीड.. बाजार में आ गया नया स्कूटर, जानें कीमत

Simple Energy ने Wave इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.10 लाख रुपये में लॉन्च किया है. टॉप मॉडल में 243Km रेंज, 90Km/h स्पीड और 5kWh बैटरी मिलती है.

243Km की रेंज, 90Km/h की स्पीड.. बाजार में आ गया नया स्कूटर, जानें कीमत
Simple Wave

Simple Energy ने भारतीय बाजार में अपना नया Wave इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसे मास मार्केट को ध्यान में रखकर तैयार किया है. ये भारत में Simple Energy का पहला फैमिली-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर है. कंपनी के मुताबिक, Simple Wave की डिलीवरी सितंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू की जाएगी. स्कूटर की बुकिंग डीलरशिप के जरिए शुरू हो चुकी है.

6 कॉन्फिगरेशन में मिलेगा Simple Wave

Simple Wave को कुल छह कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है. इसे Simple Wave S, Simple Wave और Simple Wave+ वैरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा. रेंज की बात करें तो टॉप-एंड Simple Wave+ में 5kWh बैटरी पैक दिया गया है. इसमें 6.4kW PMSM मोटर मिलती है और इसकी क्लेम्ड टॉप स्पीड 90Km/h है. कंपनी के मुताबिक ये स्कूटर 179Nm का व्हील टॉर्क जनरेट करता है.

इसके अलावा अलग-अलग वर्जन में 3.7kWh, 2.7kWh और 2.2kWh बैटरी पैक दिए गए हैं. इनकी क्लेम्ड IDC रेंज 171Km, 132Km और 110Km है. यानी कौन से मॉडल में कौन सी बैटरी और इक्विपमेंट मिलेगा, ये चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करेगा. सभी वैरिएंट्स में Ride, Eco और ECOX राइडिंग मोड मिलते हैं. वहीं ज्यादा कीमत वाले वेरिएंट्स में Sport मोड भी दिया गया है.

2 घंटे 15 मिनट में 80% चार्ज

Simple Wave में चेन-ड्राइव ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया गया है. बैटरी पैक और मोटर को IP67 रेटिंग के साथ प्रोटेक्शन दिया गया है. स्कूटर के साथ पोर्टेबल चार्जर का ऑप्शन मिलता है, जबकि Simple Wave+ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जिंग सिस्टम की मदद से टॉप मॉडल की बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट में चार्ज हो सकती है.

फैमिली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन

Simple Energy का कहना है कि Wave को रोजाना इस्तेमाल करने वाली भारतीय फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया है. स्कूटर में कुल 70 लीटर तक स्टोरेज मिलता है. इसमें सीट के नीचे दिया गया स्टोरेज कंपार्टमेंट 63 लीटर तक का है. इसके अलावा 3 लीटर का ग्लवबॉक्स और 4 लीटर का अलग ऑक्जिलरी कंपार्टमेंट मिलता है, जिसे कंपनी ने Pill नाम दिया है.

डिजाइन की बात करें तो स्कूटर में स्मूद एजेज और कर्व्स दिए गए हैं. फ्रंट एप्रन में हेडलाइट को प्लेस किया गया है, जबकि DRLs हेडलाइट यूनिट में ही दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल पर कंटूर्स के साथ Wave की बैजिंग मिलती है. इसके साथ सिंगल-पीस सीट दी गई है. Simple Wave को Pearl White, Coral Red, Twilight Black, Polar Blue, Dolphin Grey और Forest Green जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. हालांकि, उपलब्ध कलर वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.

Simple Wave

Simple Wave

150Kg की पेलोड कैपेसिटी

Simple Wave का व्हीलबेस 1,347mm है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 150Kg है. स्कूटर की सीट हाइट 775mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 175mm है. कंपनी के मुताबिक इसमें 300mm की वॉटर-वेडिंग कैपेबिलिटी भी मिलती है. स्कूटर में ट्यूबलर स्टील फ्रेम दिया गया है. सस्पेंशन सेटअप में फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे प्रोग्रेसिव ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स मिलते हैं. इसमें 12-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. साथ ही Combined Braking System का सपोर्ट मिलता है.

7-इंच TFT डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स

Simple Wave में वेरिएंट के हिसाब से 7-इंच TFT डिस्प्ले या 5-इंच EBN स्क्रीन मिलती है. TFT डिस्प्ले वाले मॉडल्स में Bluetooth कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, GPS ट्रैकिंग, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, USB चार्जिंग और ओवर-द-एयर अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं. हायर वैरिएंट्स में ट्रैक्शन कंट्रोल, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, क्रॉल मोड और व्हीकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. पूरी रेंज में फुल-LED लाइटिंग स्टैंडर्ड दी गई है.

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में Simple Wave का मुकाबला Ather Konarc, TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा. Simple Energy का फोकस इस स्कूटर के जरिए प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट के बजाय बड़े मास मार्केट और फैमिली यूजर्स तक पहुंच बनाने पर है. 

ये भी पढ़ें- Mahindra XEV 9S या MG Hector Tomahawk EV.. किसकी EMI पड़ेगी कम? खरीदने से पहले देख लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simple Wave, Simple Wave Charging, Simple Wave Electric Scooter, Simple Wave Photos, Simple Wave Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com