विज्ञापन

भुज से बरौनी साढ़े 10 घंटे में, अहमदाबाद, भरतपुर, मथुरा, समस्तीपुर तक कनेक्टिविटी, 5 राज्यों का सफर आसान करेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Bhuj Barauni Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन 5 राज्यों को जोड़ते हुए 2532 किलोमीटर का सफर तय करेगी.

भुज से बरौनी साढ़े 10 घंटे में, अहमदाबाद, भरतपुर, मथुरा, समस्तीपुर तक कनेक्टिविटी, 5 राज्यों का सफर आसान करेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
गुजरात से बिहार के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
NDTV

गुजरात से बिहार जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है. यह सुपरफास्ट ट्रेन गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी तक चलेगी. यह एक्सप्रेस ट्रेन गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ेते हुए 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह ट्रेन कुल 5 राज्यों को कनेक्ट करेगी. इससे लाखों लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा. भुज से बरौली तक का सफर महज साढ़े 10 घंटे में पूरा होगा. इस अमृत भारत एक्सप्रेस का पूरा रूट और टाइमिंग यहां देखिए.

सप्ताह में तीन बार चलेगी ट्रेन

भारतीय रेलवे के अनुसार, नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी तक सप्ताह में तीन बार चलेगी. रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है.  यह नई रेल सेवा 2532 किलोमीटर का लंबा रूट तय करेगी. भुज से बरौनी तक ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी, जबकि बरौनी से भुज ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी.

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

ट्रेन नंबर 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज स्टेशन से शाम साढ़े 5 बजे चलेगी. यह करीब साढ़े 10 घंटे में सफर पूरा करेगी और तड़के सुबह 04:05 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 1.15 बजे भुज पहुंचेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या होगा रूट? इन स्टेशन को करेगी कनेक्ट

भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस 5 राज्यों के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए बरौली तक जाएगी.

5 राज्यों की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगी. यह ट्रेन 5 राज्यों की कनेक्टिविटी सुपरफास्ट कर देगी. यह गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करेगी.

यह भी पढ़ें: 15 घंटे में दिल्ली से सिलीगुड़ी, अंबाला-गोरखपुर तक कनेक्टिविटी, बनेगा 8 राज्यों को जोड़ेने वाला 'महाएक्सप्रेसवे'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amirt BHarat Express, Indian Railways, Railway Update, Railway Update Marathwada, Railway Update  News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com