विज्ञापन

Ather Konarc Vs TVS iQube Vs Bajaj Chetak: रेंज से लेकर कीमत तक, आपके लिए कौन-सा बेस्ट?

Ather Konarc Vs TVS iQube Vs Bajaj Chetak का प्राइस, बैटरी और रेंज की पूरी कंपेरिजन यहां पर आपको बता रहे हैं. इससे आप जान पाएंगे कि आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर सही रहेगा?

Ather Konarc Vs TVS iQube Vs Bajaj Chetak: रेंज से लेकर कीमत तक, आपके लिए कौन-सा बेस्ट?

Ather Energy ने हाल ही में अपने नए Electric Scooter Konarc को लॉन्च किया है. भारत में EV सेगमेंट में एंट्री करने के साथ Konarc का मुकाबला TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से शुरू हो गया. हालांकि, Ather Konarc, TVS iQube और Bajaj Chetak एक दूसरे से कीमत, बैटरी कैपिसिटी और रेंज के मामले में काफी अलग हैं. ऐसे में आपके लिए कौन-सा स्कूटर बेस्ट रहेगा, आइए जानते हैं. 

Ather Konarc Vs TVS iQube Vs Bajaj Chetak: रेंज

रेंज की बात करें तो TVS iQube ST 5.3 इस सेगमेंट में सबसे आगे है. इसकी क्लेम की गई IDC रेंज 212 किमी तक है. हालांकि, इसकी रेंज 145 किमी से 212 किमी के बीच है. इस तरह ये तीनों में सबसे ज्यादा रेंज देने वाला स्कूटर है. इसके बाद Ather Konarc S आता है. जिसकी रेंज 200 किमी तक है. हालांकि, अलग-अलग वर्जन में ये 100 किमी से 200 किमी तक की रेंज देता है. वहीं, Bajaj Chetak C3501 और C3502 की रेंज 113 किमी से 153 किमी के बीच बताई जा रही है.

Ather Konarc Vs TVS iQube Vs Bajaj Chetak: बैटरी

बैटरी के मामले में भी TVS सबसे आगे है. iQube ST 5.3 में 5.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जबकि iQube S में 4.7 kWh की बैटरी दी गई है. Ather Konarc Range में S 100 मॉडल में 2.1 kWh बैटरी से लेकर S 161 में 3.5 kWh बैटरी तक के ऑप्शन मिलते हैं. Bajaj Chetak रेंज में बैटरी ऑप्शन थोड़ी ईजी हैं. C3001 में 3 kWh बैटरी और C35 Series में 3.5 kWh बैटरी मिलती है. इस तरह TVS सबसे ज्यादा बैटरी कैपिसिटी और सबसे ज्यादा बैटरी विकल्प देता है.

Ather Konarc Vs TVS iQube Vs Bajaj Chetak: कीमत

Ather Konarc S 100 इस कंपेरिजन में सबसे सस्ता Electric Scooter है. इसकी कीमत 99,999 रुपये है. ये TVS iQube और Bajaj Chetak Range के शुरुआती मॉडल्स से कम है. TVS iQube Range की कीमत 1.11 लाख से शुरू होती है. ये कीमत इसके iQube 2.3 के लिए है. रेंज टॉपर iQube ST 5.3 की कीमत 1.77 लाख रुपये तक जाती है. Bajaj Chetak रेंज बीच की पॉजिशन में है. इसकी कीमत C3001 के लिए 1.19 लाख से शुरू होती है और C3501 के लिए 1.57 लाख रुपये तक जाती है.

आपके लिए कौन सही?

अगर आपकी प्रॉयोरिटी केवल रेंज है तो आपके लिए TVS iQube बढ़िया ऑप्शन है. हालांकि, अगर आपका बजट टाइट है और आप ज्यादा खर्च किए बिना ठीक-ठाक स्कूटर लेना चाहते हैं तो आप इस सेगमेंट में सबसे कम कीमत वाला Ather Konarc स्कूटर ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 7 सीटर और कीमत भी कम, सितंबर में लॉन्च हो रही कई दमदार कारें, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ather Konarc, Ather Konarc EV, Ather Konarc Vs Bajaj Chetak, Bajaj Chetak, TVS IQube
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com