विज्ञापन

रोशनी पड़ते ही बदलेगा रंग! आ गया नया TVS Jupiter 110 स्कूटर, Honda Activa से मुकाबला

Activa की छुट्टी करने TVS Jupiter 110 Spectral Range आ गया है. इसकी शुरुआती कीमत 89,825 रुपये रखी गई है. इसमें सेगमेंट-फर्स्ट सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स, प्रीमियम बैकरेस्ट और एक Type-C चार्जिंग पोर्ट का ऑप्शन दिया गया है.

रोशनी पड़ते ही बदलेगा रंग! आ गया नया TVS Jupiter 110 स्कूटर, Honda Activa से मुकाबला
TVS Jupiter 110 Dual-Tone Spectral Range
TVS

TVS मोटर कंपनी ने भारत में नया Jupiter 110 Dual-Tone Spectral Range पेश किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,825 रुपये रखी गई है. इसे Jupiter 110 लाइनअप के सबसे टॉप वैरिएंट के तौर पर पेश किया गया है. इसमें दो नए कलर और कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं, जबकि इंजन और बाकी मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

TVS Jupiter 110 Spectral के नए कलर

TVS Jupiter Dual-Tone Spectral Range को दो फिनिश Spectral Blue और Spectral Copper में पेश किया गया है. दोनों में डुअल-टोन पेंट, कलर से मेल खाते इनर पैनल, नया सीट फिनिश और मिरर पर कुछ क्रोम डिटेलिंग दी गई है. Spectral Blue में व्हाइट के साथ ब्लू और पर्पल टोन दिए गए हैं, जबकि Spectral Copper में व्हाइट के साथ कॉपर और पर्पल एक्सेंट मिलते हैं.  TVS ने इसे Spectral कलर टेक्नोलॉजी नाम दिया है. इसका मकसद अलग-अलग लाइट में कलर बदलने जैसा प्रभाव देना है. दोनों कलर के साथ ब्राउन कलर की सीट दी गई है. प्रीमियम लॉन्ग सीट में पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट भी स्टैंडर्ड दिया गया है.

TVS Jupiter 110 Spectral के फीचर्स

नए लुक के अलावा Spectral Range में सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप भी दिए गए हैं. TVS के मुताबिक, 110cc स्कूटर सेगमेंट में ये पहली बार दिया गया फीचर है. नए टॉप-स्पेक Jupiter 110 में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है. स्कूटर में SmartXonnect कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पहले की तरह दी गई है. इसमें नेविगेशन हेल्प और कॉल व SMS अलर्ट जैसे फीचर मिलते हैं. स्कूटर में 33-लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी पहले की तरह बरकरार रखा गया है. TVS के अनुसार इसमें दो हेलमेट रखे जा सकते हैं. इसमें एप्रन पर दिया गया फ्यूल फिलर कैप भी जारी है.

TVS Jupiter 110 Spectral: इंजन

TVS Jupiter 110 Dual-Tone Spectral Range में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले वाला 113.3cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन मिलता है. ये 7.9bhp की पावर और 9.8Nm का पीक टॉर्क देता है. इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.
स्कूटर में TVS iGO Assist टेक्नोलॉजी भी मिलती है. इसमें साइलेंट-स्टार्ट सिस्टम और स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन शामिल हैं. जिन्हें शहर में ट्रैफिक के दौरान सुविधा और बेहतर माइलेज के लिए डिजाइन किया गया है. Jupiter 110 का मुकाबला Honda Activa 110 से जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- 27 Km का माइलेज और सनरूफ, Tata की ये कार बनी लोगों की पसंद, 5.59 लाख शुरुआती कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TVS Jupiter 110, TVS Jupiter 110 Spectral, TVS Jupiter 110 Spectral Colours, TVS Jupiter 110 Spectral Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com