Maruti Car Discount: Maruti Suzuki अपने प्रीमियम Nexa पोर्टफोलियो पर बंपर फेस्टिव ऑफर्स और डिस्काउंट्स की सौगात लेकर आई है. इस महीने कंपनी की लोकप्रिय SUV Maruti Grand Vitara पर तगड़ी छूट मिल रही है. इससे आप 1.36 लाख रुपये तक की भारी-भरकम बचत कर सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी की प्रीमियम एमपीवी XL6, ऑफ-रोडर Jimny, फ्लैगशिप Invicto और स्टाइलिश कूपे-क्रॉसओवर Fronx पर भी बंपर डील्स दी जा रही हैं.
Maruti Grand Vitara पर बंपर डिस्काउंट
मिडिल साइज के SUV सेगमेंट में राज करने वाली Grand Vitara पर इस महीने कंपनी की तरफ से अब तक की सबसे भारी फेस्टिव बचत दी जा रही है. इसके सबसे शुरुआती Sigma पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर सीधे 1.36 लाख तक के बंपर लाभ मिल रहे हैं. इसमें 35 हजार का कैश डिस्काउंट, 11 हजार का प्री-नवरात्रि बुकिंग ऑफर, 30 हजार का रेगुलर एक्सचेंज बोनस, 25 हजार का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस (6 साल से कम पुराने वाहनों के लिए), 20 हजार का स्पेशल लॉयल्टी बोनस और 15 हजार की कॉर्पोरेट छूट शामिल की गई है.
इसके Delta पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक (AT) वेरिएंट्स पर कुल 1.26 लाख रुपये तक के बंपर लाभ मिल रहे हैं. वहीं, इसके Zeta, Alpha और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) वेरिएंट्स पर 1.15 लाख के फायदों के साथ-साथ 5 साल की एक्स्ट्रा वारंटी भी दी जा रही है.
इसके एनवायरमेंट-फ्रेंडली और बेहद सफल Strong-hybrid वेरिएंट्स पर 1.20 लाख तक के बंपर ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इसके साथ ही कुछ चुनिंदा राज्यों में 1.85 लाख तक का रोड टैक्स बिल्कुल जीरो रहेगा और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी. इसके अलावा, डेल्टा सीएनजी पर 1 लाख और ज़ेटा सीएनजी पर 90 हजार तक की बंपर बचत उपलब्ध है. Maruti Grand Vitara की एक्स-शोरूम कीमतें 10.77 लाख से शुरू होकर 19.62 लाख तक जाती हैं. इसका सीधा मुकाबला बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Renault Duster और Tata Sierra जैसी गाड़ियों से होता है.
यह भी पढ़ें- Tata का दशहरा धमाका! 1.25 लाख तक सस्ती हुईं कारें, Tiago से Nexon तक पर छूट
Maruti Fronx पर मिल रही है 27 हजार तक की फेस्टिव बचत
मारुति की सबसे स्टाइलिश कूपे-SUV Fronx पर भी इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इसके सबसे पावरफुल टर्बो वेरिएंट्स पर इस महीने सबसे अधिक 27,100 रुपये तक के बंपर लाभ मिल रहे हैं. इसमें 5 हजार का कंज्यूमर ऑफर, 7100 रुपये का प्री-नवरात्रि बुकिंग बोनस, 10 हजार का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर शामिल है.
इसके रेगुलर 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स पर टोटल 22,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है. इसमें प्री-नवरात्रि बुकिंग, सामान्य एक्सचेंज और अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. इसके 1.2-लीटर पेट्रोल-CNG वेरिएंट्स पर सबसे कम 15 हजार तक के लाभ दिए जा रहे हैं. हालांकि, ये केवल एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए दिए जा रहे हैं. आपको बता दें कि मारुति फ्रॉन्क्स की एक्स-शोरूम कीमतें 6.90 लाख से शुरू होकर 11.89 लाख तक जाती हैं. और यह बाजार में Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO जैसी गाड़ियों के लिए एक स्टाइलिश ऑप्शन बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- 16.61 किमी का माइलेज, कीमत 12 लाख से कम, Creta को धूल चटाने वाली SUV!
नोट: ये फेस्टिव ऑफर्स देश के अलग-अलग शहरों, डीलरशिप्स और शोरूम पर स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं. इस वजह से सटीक ऑन-रोड कीमतों और डील्स के लिए अपने नजदीकी ऑथोराइज्ड नेक्सा शोरूम पर संपर्क जरूर करें. इसके अलावा, विशेष प्री-नवरात्रि बुकिंग ऑफर केवल 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ही वैध है. एक्सचेंज ऑफर्स में 10 साल तक पुरानी कारों को शामिल किया गया है, जबकि अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस केवल 6 साल तक पुराने वाहनों पर ही लागू होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं