नई कार या गाड़ी खरीदने वालों के लिए ऑप्शन काफी ज्यादा होते हैं. Maruti Suzuki की गाड़ियां लगातार लोगों की पसंद बनी हुई हैं. अब एक और Maruti की गाड़ी लोगों के दिलों पर राज कर रही है. कंपनी ने अब तक इसकी 15 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच दी है. अगर आप अभी तक नहीं समझें तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Eeco की. जनवरी 2010 में लॉन्च हुई Eeco ने प्राइवेट खरीदारों के साथ-साथ छोटे कारोबारियों, एंटरप्रेन्योर्स और इंस्टीट्यूशंस के बीच भी अपनी मजबूत जगह बनाई है. Eeco की सफलता के पीछे इसका स्पेस, प्रैक्टिकलिटी और अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकना अहम वजह रही है.
पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी बिक्री
Eeco की बिक्री का मोमेंटम पिछले कुछ सालों में काफी तेज हुआ है. वैन को पहली 5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार करने में करीब 8 साल लगे थे. इसके बाद अगली 5 लाख यूनिट की बिक्री 5 साल से भी कम समय में पूरी हो गई. वहीं सबसे हाल की 5 लाख यूनिट बिक्री सिर्फ करीब साढ़े तीन साल में पूरी हुई है. यानी Eeco की अब तक की जर्नी में हाल की 5 लाख यूनिट बिक्री इसका सबसे तेज सेल्स माइलस्टोन है.
15 लाख बिक्री पर आया Eeco Star Edition
15 लाख यूनिट की बिक्री पूरी होने के मौके पर Maruti Suzuki ने Eeco Star Edition भी पेश किया है. इस स्पेशल एडिशन में एक्सटीरियर और इंटीरियर को बेहतर लुक देने के लिए कुल 18 एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज दी गई हैं. इन बदलावों का मकसद वैन को ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देना और केबिन एक्सपीरियंस को बेहतर करना है. Star Edition में बॉडी-कलर्ड बंपर्स भी दिए गए हैं, जो Eeco के लुक को पहले के मुकाबले ज्यादा कंटेम्परेरी बनाते हैं.

ये भी पढ़ें- 243Km की रेंज, 90Km/h की स्पीड.. बाजार में आ गया नया स्कूटर, जानें कीमत
13 वैरिएंट में मिलती है Eeco
Maruti Suzuki Eeco को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुल 13 वैरिएंट्स में बेचती है. इसमें पैसेंजर और कमर्शियल, दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए मॉडल शामिल हैं. पैसेंजर रेंज में 5-सीटर और 6-सीटर वर्जन मिलते हैं. इसके अलावा Eeco Tour V, Ambulance और Cargo वैरिएंट्स में भी उपलब्ध है.
पावरट्रेन की बात करें तो Eeco को पेट्रोल और S-CNG दोनों ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इससे ग्राहक अपनी जरूरत और रनिंग कॉस्ट के हिसाब से पावरट्रेन चुन सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, Eeco का यह बड़ा पोर्टफोलियो फैमिली ट्रांसपोर्टेशन, टूरिज्म, कार्गो मूवमेंट, छोटे कारोबार और जरूरी सर्विसेज जैसी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करता है.
CNG वर्जन की डिमांड 4 गुना बढ़ी
Maruti Eeco में कंपनी का 1.2-लीटर Advanced K-Series Dual Jet, Dual VVT पेट्रोल इंजन मिलता है. पेट्रोल वर्जन की क्लेम्ड फ्यूल एफिशिएंसी 19.71 km/l है. वहीं S-CNG वर्जन की क्लेम्ड एफिशिएंसी 26.78 km/kg है.
पिछले कुछ सालों में Eeco के CNG वर्जन की डिमांड में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. Maruti Suzuki के मुताबिक, FY 2019-20 में Eeco की कुल बिक्री में S-CNG वेरिएंट्स की हिस्सेदारी सिर्फ 12 प्रतिशत थी. ये हिस्सेदारी FY 2025-26 में बढ़कर 48 प्रतिशत हो गई. यानी करीब छह साल में Eeco की कुल बिक्री में S-CNG की हिस्सेदारी चार गुना बढ़ी है.
6 एयरबैग और कम्फर्ट फीचर्स
Maruti Suzuki ने पिछले कुछ वर्षों में Eeco में कई अपडेट किए हैं, खासकर सेफ्टी फीचर्स के मामले में. मौजूदा 2026 मॉडल में 6 एयरबैग और Electronic Stability Program (ESP) स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा वैन में ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट ELR सीटबेल्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और साइड-इम्पैक्ट बीम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.
कम्फर्ट और कन्वीनियंस के लिए Eeco में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एयर कंडीशनिंग और HVAC कंट्रोल्स दिए गए हैं. इसके अलावा बैटरी-सेवर फंक्शन वाला डोम लैंप और रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स भी मिलती हैं. इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 5.28 लाख रुपये से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें- अगस्त में नई बाइकों की सुनामी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट, Pulsar से Jupiter तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं