विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, बिहार, MP समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, यूपी-उत्तराखंड-बंगाल में रेड अलर्ट

कल का मौसम, 26 सितंबर 2026: कल 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी बिहार तक बारिश होगी. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: दिल्ली, बिहार, MP समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, यूपी-उत्तराखंड-बंगाल में रेड अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS

Kal Ka Mausam 26 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया और डीप डिप्रेशन का असर अब देश के कई राज्यों तक देखने को मिल रहा है. ओडिशा, बंगाल जैसे राज्यों से शुरू हुआ बारिश का  दौर अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 26 सितंबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. इसमें यूपी, उत्तराखंड से लेकर बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में बारिश, मौसम लेगा करवट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में कल से मौसम करवट लेने वाला है. कल काले बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। दोपहर बाद भी हल्की से मध्यम बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. 27 सितंबर का दिन मौसम के लिहाज से सबसे अहम रहने वाला है. इस दिन मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

यूपी के कई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक बारिश का अनुमान है. इस क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में कल मॉनसून सक्रिय रहेगा. प्रदेश में काफी बड़े इलाके में व्यापक बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

झारखंड में भारी बारिश

झारखंड के कुछ हिस्सों में गहरे दबाव क्षेत्र के छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. आज कई जगहों पर भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने कल भी कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कल लोहरदगा, लातेहार, गुमला और सिमडेगा जैसे जिलों में बारिश होगी. हालांकि कल से बारिश की तीव्रता भी कम होना शुरू हो जाएगी.

बंगाल में भारी बारिश

पश्चिम बंगाल में भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल तक राज्य के कई हिस्सों में और बारिश होने का अनुमान जताया है. कल सुबह तक दार्जिलिंग में भारी से बहुत भारी बारिश और उसके बाद रविवार तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है. मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भूस्खलन की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने शनिवार सुबह तक पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भी भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश

कल पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वी मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) भी चल सकती हैं. वहीं  छत्तीसगढ़ में भी कल व्यापक बारिश का अनुमान है. कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. दिन में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़.
  • मध्यम बारिश: हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा और केरल.
  • हल्की बारिश: राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्य.

 यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 48 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी जारी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Tomorrow, Weather Tomorrow Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com