विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की जंग लगी Fortuner बनी 'बीस्ट', मॉडिफिकेशन देख फटी रह जाएंगी आंखें!

क्रिकेटर Suryakumar Yadav ने अपनी पहली कार Toyota Fortuner मॉडिफाई कराई है. Autorounders वर्कशॉप ने Spartan Kit, Petra Copper पेंट और प्रीमियम इटैलियन लेदर से 15 साल पुरानी जंग लगी गाड़ी बीस्ट बना दिया है.

सूर्यकुमार यादव की जंग लगी Fortuner बनी 'बीस्ट', मॉडिफिकेशन देख फटी रह जाएंगी आंखें!
(Image Source- Youtube/Autorounders,Suryakumar Yadav)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav न केवल मैदान पर अपने अनोखे शॉट्स के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वे बेहद लक्ज़री और हाई-परफॉर्मेंस कारों के भी बड़े शौकीन हैं. उनके इसी आलीशान गैराज में उनकी सबसे पहली कार Toyota Fortuner (टाइप 2 मॉडल) भी शामिल है. जिससे उनका और उनके परिवार का बेहद गहरा और इमोशनल रिश्ता है. मुंबई की मशहूर कार कस्टमाइजेशन वर्कशॉप Autorounders ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में सूर्या की इसी पुरानी और जर्जर हो चुकी कार को एक बेहद खूंखार बीस्ट में तब्दील करने की पूरी कहानी दिखाई गई है. इस कायाकल्प के बाद सूर्या खुद अपनी आलीशान Mercedes-Benz V-Class से इस चमचमाती SUV की डिलीवरी लेने वर्कशॉप पहुंचे.

सूर्यकुमार यादव की पहली कार की इमोशनल कहानी

वीडियो के अनुसार, सूर्या की ये पीली Toyota Fortuner काफी लंबे समय से उनके गैराज में धूल खा रही थी. जिसके कारण कार की पूरी बॉडी पर जंग लग चुकी थी और कई तरह की मैकेनिकल गड़बड़ियां भी आ गई थीं. सूर्या ने सोशल मीडिया के जरिए Autorounders के काम को देखा और वे वर्कशॉप के इन-हाउस तैयार किए गए स्पेशल Spartan Body Kit के फैन बन गए. इसके बाद उन्होंने अपनी इस इमोशनल कार को एक नया जीवन देने के लिए सीधे वर्कशॉप से संपर्क किया.

वर्कशॉप की टीम ने कार के एक-एक पार्ट को पूरी तरह से अलग किया.फिर जंग लगे सभी हिस्सों की पहचान की और सड़े हुए मेटल पैनल्स को काटकर उनकी जगह नया मजबूत मेटल लगाया. सभी डेंटिंग और स्ट्रक्चरल रिपेयरिंग का काम पूरा होने के बाद, कार के पुराने पेंट को केमिकल की मदद से पूरी तरह साफ कर दिया गया ताकि नए पेंट के लिए बिल्कुल साफ सतह मिल सके.

सड़ चुकी येलो गाड़ी बनी Petra Copper 'Spartan'

Autorounders की टीम ने अपनी इन-हाउस फाइबर-रीइन्फोर्स्ड प्लास्टिक (FRP) से बनी Spartan Body Kit को इस पर फिट किया. इस किट के फिट होने के बाद कार का लुक पूरी तरह बदल गया. इसमें चौड़े फेंडर फ्लेयर्स, स्पोर्टी रियर बंपर, आफ्टरमार्केट एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, बोनट पर मस्कुलर स्कूप और नए 18-इंच के आफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. स्पोर्टी लुक को बढ़ाने के लिए रियर-व्यू मिरर्स (ORVMs) को कार्बन फाइबर फिनिश दी गई है.

पेंट के लिए टीम ने Land Rover Defender के सिग्नेचर पैलेट से बेहद प्रीमियम पेट्रा कॉपर शेड को चुना. जर्मन पेंट मटेरियल का यूज करके कार के बंपर, दरवाजे और फेंडर्स को एक बंद मॉडर्न पेंट बूथ में अलग-अलग पेंट किया गया ताकि कार को बिल्कुल नई शोरूम जैसी फैक्ट्री फिनिश मिल सके. सूर्या ने जब पहली बार इस कलर को देखा, तो वे दंग रह गए और बोले कि ये उनकी कल्पना से भी कई गुना ज्यादा खूबसूरत लग रहा है.

प्रीमियम इंटीरियर और चमचमाती डिलीवरी

कार के केबिन (इंटीरियर) को भी बाहर की तरह ही पूरी तरह से बदल दिया गया है. इसमें प्रीमियम रसबेरी कलर के शानदार नप्पा लेदर की कस्टमाइज्ड सीटें दी गई हैं. केबिन के भीतर नया प्रीमियम एंड्रॉइड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए स्पीकर्स, वूफर्स और कस्टमाइज्ड डोर पैड्स व ग्रैब हैंडल्स दिए गए हैं. गाड़ी के पुराने स्टीयरिंग व्हील को हटाकर उसकी जगह नए जनरेशन की Toyota Fortuner का स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील लगाया गया है जो पकड़ने में काफी आधुनिक और स्पोर्टी फील देता है.

सूर्या जब अपनी चमचमाती हुई Mercedes-Benz V-Class से इस गाड़ी की डिलीवरी लेने पहुंचे, तो अपने इस 2011 मॉडल के पुराने मलबे को एक चमचमाती हुई 'Spartan Beast' के रूप में देखकर हैरान रह गए. उन्होंने इस कायाकल्प को अविश्वसनीय बताते हुए वर्कशॉप की टीम की जमकर तारीफ की और भविष्य में अपनी अन्य कारों को भी यहाँ मॉडिफाई कराने का वादा किया.

सूर्या का आलीशान कार कलेक्शन

सूर्या के पास आज की तारीख में करोड़ों रुपये की एक से बढ़कर एक महंगी और लक्ज़री गाड़ियां मौजूद हैं. इनमें Mercedes-Benz GLS, BMW 5 Series, Audi A6, Porsche 911 Turbo और एक कस्टमाइज्ड Nissan Jonga शामिल हैं. हालांकि, उनके गैराज में मौजूद इन सभी नई और लक्जरी कारों के मुकाबले, इस मॉडिफाइड Toyota Fortuner का स्थान सूर्या और उनके परिवार के दिलों में सबसे ऊपर है, क्योंकि यह उनके जीवन की सबसे पहली बड़ी कमाई से खरीदी गई कार है.

ये भी पढ़ें- Maruti Dzire की उड़ी नींद! आ गई Tata Aeris, कीमत बस 5.29 लाख से शुरू, जानें बाकी डिटेल्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suryakumar Yadav, Car, Fortuner, Toyota Fortuner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com