विज्ञापन

रोज ऑफिस आने-जाने के लिए बेस्ट कारें, 34.43 km का माइलेज, कीमत 4.81 लाख से शुरू

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ज्यादा माइलेज वाली CNG कार खरीदना चाहते हैं? जानिए Maruti Suzuki Celerio, WagonR, Alto K10 और Swift CNG का माइलेज और कीमत.

रोज ऑफिस आने-जाने के लिए बेस्ट कारें, 34.43 km का माइलेज, कीमत 4.81 लाख से शुरू
Swift
Maruti

भारत में अगर आप E20 पेट्रोल से परेशान हैं तो आप अपने लिए CNG कार खरीद सकते हैं. खासतौर पर जो रोजाना कार से ऑफिस या दूसरे कामों के लिए लंबी दूरी तय करते हैं, उनके लिए ये बढ़िया ऑप्शन है. CNG कारें पेट्रोल कारों की तुलना में ज्यादा माइलेज देती हैं और इनके चलने का खर्च भी कम पड़ता है. हालांकि, CNG कार की शुरुआती कीमत पेट्रोल मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. लेकिन ज्यादा माइलेज की वजह से रोजाना इस्तेमाल में इसकी भरपाई की जा सकती है. 

Maruti Suzuki Celerio CNG

Maruti Suzuki Celerio इस लिस्ट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है. इसमें 998cc का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. पेट्रोल मोड में ये इंजन 67.5 bhp की पावर और 91.1 Nm का टॉर्क देता है. हालांकि, CNG मोड में पावर 55.9 bhp और टॉर्क 82.1 Nm हो जाता है. Celerio पेट्रोल में भी अच्छा माइलेज देती है. इसके मैनुअल वैरिएंट का ARAI माइलेज 25.24 kmpl और AMT वैरिएंट का 26.68 kmpl है. वहीं CNG वैरिएंट 34.43 km/kg का ARAI माइलेज देने का दावा करता है. आपको बता दें कि Maruti Suzuki Celerio CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये है.

Maruti Suzuki WagonR CNG

Latest and Breaking News on NDTV

Maruti Suzuki WagonR देश की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है और इसका नाम काफी लंबे समय से बाजार में मौजूद है. इसमें भी Celerio वाला ही 998cc का तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. पेट्रोल मोड में ये इंजन 67.5 bhp की पावर और 91.1 Nm का टॉर्क देता है. CNG मोड में पावर 55.9 bhp और टॉर्क 82.1 Nm हो जाता है.

WagonR के मैनुअल पेट्रोल वैरिएंट का ARAI माइलेज 24.35 kmpl है, जबकि AMT वैरिएंट 25.19 kmpl तक का माइलेज देता है. CNG वैरिएंट में ये कार 34.05 km/kg का ARAI माइलेज देती है. Maruti Suzuki WagonR CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.88 लाख रुपये है.

Maruti Suzuki Alto K10 CNG

कम बजट में CNG कार खरीदने वालों के लिए Maruti Suzuki Alto K10 भी एक ऑप्शन है. इसमें भी Celerio और WagonR वाला 998cc का तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. पेट्रोल मोड में इंजन 67.5 bhp की पावर और 91.1 Nm का टॉर्क देता है, जबकि CNG मोड में यह 55.9 bhp की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क देता है.

Alto K10 के मैनुअल पेट्रोल वैरिएंट का ARAI माइलेज 24.39 kmpl और AMT वैरिएंट का 24.9 kmpl है. CNG वैरिएंट में इसका ARAI माइलेज 33.85 km/kg है. Maruti Suzuki Alto K10 CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.81 लाख रुपये है, जो इसे इस लिस्ट में सबसे किफायती विकल्प बनाती है.

Maruti Suzuki Swift CNG

Maruti Suzuki Swift में Dzire वाला 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड Z Series इंजन मिलता है. ये इंजन करीब 81 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क देता है. Swift के पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट का ARAI माइलेज 24.8 kmpl है, जबकि AMT वैरिएंट 25.75 kmpl तक का माइलेज देता है. CNG वैरिएंट में ये कार 32.85 km/kg का ARAI माइलेज देती है. Maruti Suzuki Swift CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.44 लाख है. यह बाकी तीन कारों की तुलना में महंगी है, लेकिन ज्यादा प्रीमियम डिजाइन और बेहतर ड्राइविंग अनुभव चाहने वाले खरीदारों के लिए यह एक ऑप्शन हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Maruti की इन सस्ती कारों की बंपर बिक्री, कीमत 3.5 लाख से शुरू, इतने लोगों ने की खरीदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CNG Autos, CNG Car, Maruti Suzuki, Alto, Maruti Swift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com