विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: पुरानी बातों से रिश्ते में कड़वाहट, कार्य की अधिकता से तनाव

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 09 May: Four of swords की ऊर्जा जल्दबाजी की जगह सहजता, आत्मचिंतन की आवश्यकता, परिवार से दूरी की बात कर सकती है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: पुरानी बातों से रिश्ते में कड़वाहट, कार्य की अधिकता से तनाव
कुंभ राशिफल 09 May 2026

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 09 May 2026, Kumbh Rashifal: इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की जगह सहज तरीके से करने का प्रयास करें.इससे ज्यादा अनुकूल परिणाम प्राप्त मिलेंगे.पुरानी नकारात्मक बातों के पुनः उठने से किसी करीबी से रिश्ते खराब हो सकते है.कुछ समय कार्यों से अवकाश लेकर आध्यामिक गतिविधियों और प्राकृतिक स्थान पर समय व्यतीत कर सकते है.इस समय आत्मचिंतन खुद को बेहतर बनाने के लिए अच्छा रह सकता है. वर्तमान समय मन में व्याकुलता बढ़ा सकता हैं.

कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती हैं.जिसके कारण अब मन इन सभी स्थितियों से भटक रहा है.परिवार में जीवनसाथी से बढ़ता तनाव किसी दूसरी जगह पर जाने को  विवश कर सकता हैं.इस समय आप सब कुछ छोड़कर कहीं दूर भागने की इच्छा कर सकते हैं.हालांकि इन परिस्थितियों से पलायन कोई स्थाई उपाय नहीं है.इस समय कार्य को रोक कर विश्राम किया जा सकता है.

पारिवारिक मामलों को लेकर जीवन में बढ़ता तनाव परिवार से दूर कर सकता हैं.इस समय विचारों को आराम देकर आगे की रणनीति बनाए.अगर कार्य की अधिकता बढ़ रही है.तो कुछ कार्यों की जिम्मेदारी किसी अन्य को सौंपी जा सकती हैं.सभी मोर्चों पर अकेले संघर्ष करना आवश्यक नही होता है.हो सकता हैं,कि आपकी बेरुखी  प्रिय से दूर कर दें.

संभव हैं,कि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाह रहे है.लेकिन परिस्थितियां बिलकुल साथ नही दे रही.जिसके चलते मन उदासीन हो सकता है.व्यावसायिक क्षेत्र में बड़े निर्णय लेने को अभी स्थगित करने की कोशिश करें.समय की प्रतिकूलता कार्य की सफलता पर विपरीत असर डाल सकती है.

स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह बना सकती है.इस समय विश्राम,नियमित दिनचर्या और उचित खानपान स्वास्थ्य को पुनः बेहतर बनाने के लिए जरूरी है.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष ठीक है.धन कमाने के नए साधन ढूंढ सकते हैं.फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें.

रिश्ते: रिश्तों के बीच घमासान चल सकता हैं.प्रिय के साथ मुलाकात थोड़ा उत्साह लेकर आ सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com