- समोसा खाने का अपना एक अलग ही स्वाद है.
- हर उम्र के लोग इसे बेहद ही चाव से खाते हैं.
- किसी भी मौके पर सर्व करने के लिए यह एक बढ़िया स्नैक साबित होता है.
वैसे तो भारत में बहुत से लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स हैं लेकिन, लोगों के उनके पसंदीदा स्नैक के बारे में पूछा जाए तो सबसे पहला नाम समोसा ही होगा. समोसा एक ऐसा स्नैक है जिसे खाकर आप कभी बोर नहीं होंगे. मैदे से तैयार बाहर की एक पतली परत के अंदर अपनी पसंद की फीलिंग भरने के बाद इसे क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई किया जाता है. इसे खाने का अपना एक अलग ही स्वाद है. किसी भी मौके पर सर्व करने के लिए यह एक बढ़िया स्नैक साबित होता है. हर उम्र के लोग इसे बेहद ही चाव से खाते हैं.

अन्य रेसिपीज की तरह लोगों ने समोसे की फीलिंग के साथ एक्सपेरिमेंट किए जिसकी वजह से हमें इसकी कई वैरिएशन देखने को मिलती हैं. वेजिटेबल समोसा, चीज समोसा, नूडल्स समोसा से लेकर अन्य कई ऐसी समोसा रेसिपीज हैं जिन्हें लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है. इसी लिस्ट में अब शामिल होने जाने रहा है रोज आलू समोसा जिसे यूट्यूबर पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल कुक विद पारुल पर पोस्ट किया है. यह एक यूनिक समोसा रेसिपी है, जिसमें आलू के मिश्रण की बॉल को मैदे की बाहरी परत में इस तरह लपेटा जाता है कि वह रोज यानि गुलाब की तरह दिखता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रोज आलू समोसा बनाने के लिए सबसे नॉर्मल समोसे की तरह ही मैदे का डो तैयार किया जाता है. इसके बाद उबले हुए आलू में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, प्याज, चावल का आटा नमक मिलाकर मिश्रण बनाया जाता है. इस मिश्रण की बॉल्स बनाकर एक तरफ रख लें और मैदे के डो से छोटी छोटी पूरियां बना लें. इन पूरियों को चारों तरफ से पिज्जा की तरह कट लगाकर बीच में आलू के मिश्रण की बॉल्स रखकर एक एक लेयर चिपकाते जाएं और इसके बाद इन्हें तेल में फ्राई करें.
रोल आलू समोसा बनाने के लिए यहां देखें वीडियो:
इन समोसों को बनाकर आप लगभग एक महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं, तो आज ही इस रेसिपी को ट्राई करें और हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Coconut Milk Recipes: गर्मियों के मौसम में हाइड्रेट रहने के लिए इन पांच कोकोनट मिल्क रेसिपीज को करें ट्राई
Honey-Water Benefits: रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के पांच फायदे
Chicken Cutlet Pao: स्ट्रीट फूड खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें गोवा स्टाइल चिकन कटलेट पाओ
Soaked Walnut Benefits: रोज सिर्फ 2 भीगे हुए अखरोट खाने के पांच अद्भुत फायदे
Sooji Pizza Recipe: पिज्जा खाने की हो रही है क्रेविंग तो घर पर झटपट बनाएं सूजी पिज्जा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं