विज्ञापन

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में म‍िल रहा आयुर्वेदिक समोसा, पेट रखेगा दुरुस्त और दिमाग बनाएगा तेज, जानें कीमत

इस खास आयुर्वेदिक समोसे में उबले आलू और बहुत हल्के मसालों के साथ आयुर्वेदिक दवाएं मिलाई जाती हैं. ये पाचन को ठीक रखने के साथ दिमाग को भी शांत और एक्टिव रखने में मददगार है.

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में म‍िल रहा आयुर्वेदिक समोसा, पेट रखेगा दुरुस्त और दिमाग बनाएगा तेज, जानें कीमत
दिल्ली में आया आयुर्वेदिक समोसा, कौन सी जड़ी बूटी है इस समोसे में.
NDTV

समोसा तो हम सबने कभी न कभी खूब दबाकर खाया होगा. शाम की चाय हो या दोस्तों की टोली, समोसे के बिना बात पूरी नहीं होती. लेकिन क्या आपने कभी दिल्ली का आयुर्वेदिक समोसा चखा है. इस समोसे की सबसे अलग बात यही है कि ये सिर्फ आपकी भूख मिटाने के लिए नहीं बनाया गया है. यह क्रिस्पी और टेस्टी समोसा भूख भी भगाएगा और आपके दीमाग को भी चुस्त-दुरुस्त रखने का काम करेगा. अब सवाल उठता है कि ये अनोखा समोसा दिल्ली में कहां बिकता है, इसकी कीमत क्या है और इसमें ऐसी कौन सी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां डाली गई हैं. चलिए जानते हैं इसकी खास‍ियत, कीमत, क्‍या-क्‍या म‍िलेगा और कहां म‍िलेगा ये समोसा. 

यहां देखें वीडि‍यो - 

दिल्ली के आयुर्वेदिक समोसे की खासियत क्या है

अकसर लोग तली-भुनी चीजें खाने से इसलिए बचते हैं क्योंकि इससे गैस, बदहजमी और सीने में जलन होने लगती है. लेकिन इस समोसे को तैयार करने का तरीका बिल्कुल जुदा है.

इस समोसे के अंदर उबले आलू और बहुत हल्के मसालों के साथ दो जानी-मानी आयुर्वेदिक दवाएं मिलाई जाती हैं. ये न केवल पाचन को ठीक रखती हैं बल्कि दिमाग को भी शांत और एक्टिव बनाती हैं:

लवण भास्कर चूर्ण: यह पेट के लिए बहुत मुफीद माना जाता है. यह खाना पचाने में मदद करता है, गैस नहीं बनने देता और भूख को खुलकर बढ़ाता है.
जटामांसी: यह दूसरी खास जड़ी बूटी है जो इस समोसे में डाली जाती है. आयुर्वेद में जटामांसी तनाव घटाने, मानसिक थकान दूर करने और स्मरण शक्ति सुधारने के लिए जानी जाती है.

इस समोसे के जनक सुजीत कुमार हैं. उन्होंने बताया कि वे खुद समोसे खाने के बहुत बड़े शौकीन रहे हैं. पर बाजार का भारी और मिलावटी खाना सेहत बिगाड़ देता है. इसलिए उन्होंने सोचा कि कुछ ऐसा बनाया जाए जो नुकसान न पहुंचाए.

वे समोसे के भरावन में लौंग को बारीक पीसकर, अजवायन, कसूरी मेथी, लवण भास्कर और जटामांसी का खास अनुपात मिलाते हैं. इतना ही नहीं, समोसे के साथ मिलने वाली चटनी भी आम मीठी चटनी जैसी नहीं होती. यह शुद्ध देसी लहसुन और ताजे टमाटर से तैयार की जाती है, ताकि शरीर में कोलेस्ट्रोल बढ़ने का कोई खतरा ही न रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

आयुर्वेदिक समोसा कहां और कितने रुपये में मिलता है

इस समोसे को बनाने वाले सुजीत कुमार पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं. उनकी यह दुकान पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मुख्य चौराहे पर स्थित है.

लक्ष्मी नगर का इलाका पूरे देश में सीए, यूपीएससी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के गढ़ के तौर पर मशहूर है. यहां हजारों छात्र हॉस्टलों और पीजी में रहते हैं और पढ़ाई के तनाव में अकसर गलत खान-पान का शिकार हो जाते हैं. सुजीत जी ने छात्रों की इसी सेहत और पढ़ाई के दबाव को ध्यान में रखकर यह नुस्खा ईजाद किया.

कीमत की बात करें तो इसे पूरी तरह छात्रों की जेब के अनुकूल रखा गया है. एक समोसे की प्लेट मात्र 20 रुपये में मिलती है. इसमें दो समोसे के साथ लहसुन-टमाटर की खास पाचक चटनी दी जाती है.

उत्तरी भारत का यह सबसे लोकप्रिय नाश्ता अब एक दम नए रूप और सेहतमंद फ्लेवर में आ चुका है. अगर आप भी दिल्ली में हैं या कभी लक्ष्मी नगर जा रहे हैं, तो चाय के साथ इस अलग तरह के समोसे का स्वाद ले सकते हैं.


आम समोसे से कैसे है बेहतर : सवाल उठता है कि क्या यह समोसा खाने से सच में गैस नहीं बनती. तो आपको बता दें कि  इसमें अजवायन, लौंग और लवण भास्कर जैसे पाचक तत्व मिलाए जाते हैं, जो भारीपन और एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं. इसलिए यह साधारण समोसे की तुलना में पचने में काफी हल्का होता है.

लेक‍िन साथ ही इस बात का भी ध्‍यान रखें कि यह समोसा पूरी तरह से ऑयल फ्री नहीं है. समोसा तला हुआ ही होता है. लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले और जड़ी बूटियां तेल के भारीपन को बैलेंस करने के लिए डाली जाती हैं.

कहां म‍िलेगा 

अब अगर आप ये जानना चाह रहे हैं कि लक्ष्मी नगर में इस दुकान की सही लोकेशन क्या है. ततो आपको बता दें कि यह दुकान पूर्वी दिल्ली में लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक मुख्य चौराहे पर मौजूद है, जहां आप आसानी से पैदल पहुंच सकते हैं.

अगर इस खबर को देखकर आपके मुंह में पानी आ गया है और आप अभी इसे खाने के लिए लोकेशन पर नहीं पहुंच सकते तो आप घर पर ही ये स्‍वाद‍िष्‍ट रेस‍िपी ट्राई कर सकते हैं. हमे उम्‍मीद है ये भी आपको पसंद आएगी - 10 Min Aloo Puff Samosa : मिनटों में बनाएं क्रिस्पी पफ समोसा, ऐसा खस्ता नाश्ता कि जुबान से नहीं जाएगा स्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Ayurvedic Medicines, Samosa, Ayurvedic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com