विज्ञापन

सिर्फ 1 रुपये का समोसा? 22 साल से एक ही कीमत पर बिक रहा है यह स्ट्रीट फूड, जानें घर पर कैसे करें तैयार

प्रयागराज में मिलता है सिर्फ 1 रुपये का समोसा, स्वाद ऐसा कि दूर-दूर से आते हैं लोग.

सिर्फ 1 रुपये का समोसा? 22 साल से एक ही कीमत पर बिक रहा है यह स्ट्रीट फूड, जानें घर पर कैसे करें तैयार
सिर्फ 1 रुपये का समोसा.
Image Instagram

समोसा का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. भारत के सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में से एक है समोसा. चाहे शाम की चाय हो, घर की छोटी-मोटी पार्टी या फिर स्कूल-कॉलेज की कैंटीन, समोसा हर मौके को खास बना देता है. आमतौर पर समोसे अलग-अलग साइज में मिल जाते हैं, लेकिन इलाहाबाद के एक स्ट्रीट वेंडर का मिनी समोसा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.

खास बात यह है कि यह वेंडर पिछले करीब 22 सालों से छोटे साइज के समोसे बेच रहा है और एक समोसे की कीमत आज भी सिर्फ 1 रुपये है. फूड कंटेंट क्रिएटर साहिल और प्रियंका द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वेंडर को हरी चटनी के साथ ये मिनी समोसे सर्व करते हुए देखा जा सकता है. कम कीमत और यूनिक साइज की वजह से यह स्नैक लोगों का ध्यान खींच रहा है.

अगर आप भी घर पर ऐसे कुरकुरे मिनी समोसे बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.

सामग्री-

आटे के लिए-

  • 2 कप मैदा
  • 1/4 चम्मच अजवाइन
  • स्वादानुसार नमक
  • 4 बड़े चम्मच तेल या घी
  • जरूरत अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए-

  • 3 उबले और मैश किए हुए आलू
  • 1/2 कप हरे मटर
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच सौंफ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
  • हरा धनिया-

तलने के लिए तेल

विधि-

  1. एक बड़े बाउल में मैदा, नमक, अजवाइन और घी या तेल डालकर अच्छे से मिलाएं. मिश्रण को तब तक रगड़ें जब तक वह मुठ्ठी में दबाने पर आकार न लेने लगे.
  2. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. इसे गीले कपड़े से ढककर 30 से 40 मिनट के लिए रख दें.
  3. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें. इसमें जीरा और सौंफ डालकर चटकाएं.
  4. आंच धीमी करें और हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर डालकर कुछ सेकंड भून लें.
  5. अब इसमें आलू, मटर, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं.
  6. तैयार मिश्रण को गैस से उतारकर पूरी तरह ठंडा कर लें.
  7. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें. हर पूरी को बीच से काटकर कोन का आकार दें.
  8. कोन में थोड़ा सा आलू वाला मिश्रण भरें और किनारों को पानी की मदद से अच्छी तरह बंद कर दें.
  9. कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल ज्यादा गरम न हो. समोसों को धीमी से मध्यम आंच पर गोल्डन और कुरकुरा होने तक फ्राई करें.

ये भी पढ़ें- दशहरा के दिन क्यों खाई जाती है जलेबी? जानिए इस परंपरा के पीछे की कहानी और क्विक रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Samosa, Mini Samosa Recipe, Mini Samosa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com