- दाल के बिना भारतीय खाना अधूरा माना जाता है.
- दाल खाना सेहत के लिए खाना फायदेमंद होता है.
- हमारे यहां दाल की काफी वैराइटियां हैं.
दाल के बिना भारतीय खाना अधूरा माना जाता है. अधिकतर भारतीय घरों में दोपहर या रात के समय खाने में दाल जरूर बनाई जाती है दाल खाना सेहत के लिए खाना फायदेमंद होता है, यह खाने में काफी लाइट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती है, इस वजह से भी कुछ लोग रोजाना अपने आहार में दाल शामिल करना पसंद करते हैं. हमारे यहां दाल की काफी वैराइटियां हैं जिन्हें हम विभिन्न तरह से बना सकते है, यह भी एक कारण है कि रोज दाल खाने से हम उब नहीं सकते हैं. दाल को चावल, रोटी, नान या परांठे के साथ भी खाया जा सकता है.
आमतौर पर दाल को नमक और हल्के मसालों के साथ बनाया जाता है लेकिन आज हम आपके बेहद ही स्वाद दाल की रेसिपी लेकर आए हैं. इस दाल का खट्टा-मिट्ठा स्वाद आपको बेहद ही पसंद आएगा. इस दाल को बनाने के लिए पीली मूंग दाल का इस्तेमाल किया गया है जिसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. इस खट्टी-मिट्ठी दाल से आपकी जुबान को एक नया स्वाद चखने को मिलेगा. परांठे के साथ खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा. तो देर किस बात की डालते हैं एक नजर इस रेसिपी परः
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
कचौरी खाने के हैं शौकीन तो सर्दी में ट्राई करें बथुए की स्वादिष्ट क्रिस्पी कचौरी

खट्टी मिट्ठी दाल कैसे बनाएं :
सामग्रीः
पीली दाल
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
1 टेबल स्पून नमक
1 टेबल स्पून चीनी
1 टी स्पून मिर्च पाउडर
2 टी स्पून पाव भाजी मसाला
20 ग्राम इमली का गूदा
2 टेबल स्पून तेल
1 टी स्पून सरसों के बीज
7.8 कढीपत्ता
1 टेबल स्पून धनिया पत्ता टुकड़ों में कटा हुआ
तरीका
1.दाल में हल्दी, नमक और चीनी डालकर पका लें.
2. इसमें लाल मिर्च, पाव भाजी मसाला, इमली का पल्प डालें और धीमी आंच पर पकाएं.
तड़के के लिएः
1. एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें सरसों के दाने और कढ़ीपत्ता डाला.
2. जब यह चटकने लगे तो इसमें उबली हुई दाल डाले और धीमी आंच पर एक मिनट के लिए पकाएं.
3. हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
अगर आपके लिए भी हैं चावल एक कम्फर्ट फूड तो ट्राई करें ये 6 नाॅर्थ इंडियन राइस रेसिपीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं