- पनीर से आप आराम से स्नैक्स, करी या फिर ड्राई रेसिपी तैयार कर सकते हैं.
- पनीर कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है.
- वैसे तो बाजार में विभिन्न ब्रांड का पनीर उपब्लध है.
Easy Paneer Recipes: ज्यादातर लोगों का पनीर ऑल टाइम फवरेट है. इसके पीछे बहुत सी वजह हैं. पनीर से आप आराम से स्नैक्स, करी या फिर ड्राई रेसिपी तैयार कर सकते हैं, जिन्हें खाने के बाद हर कोई अपनी उगलियां चाटता रह जाएगा. शाकाहारी लोग तो इसे पसंद करते ही हैं, साथ ही नॉनवेज खाने वाले लोग भी पनीर से बनी डिश को खूब चाव से खाते हैं. बटर पनीर मसाला, मटर पनीर, पालक पनीर या फिर पनीर टिक्का ये सभी रेसिपीज़ ऐसी हैं जिनका नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाए. पनीर कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है इसलिए भी कई लोग इसे खाना पसंद करते हैं और शायद यही वजह है कि बच्चों को भी ज्यादातर लोग पनीर से बने स्नैक्स खिलाते हैं.
शादी हो या कोई डिनर पार्टी आपको पनीर से बनी कोई न कोई डिश मेन्यू में जरूर मिल जाएगी. पनीर की एक खास बात यह भी है कि दूध से बना होने की वजह से लोग इसका सेवन व्रत के दौरान भी कर सकते हैं. वैसे तो बाजार में विभिन्न ब्रांड का पनीर उपब्लध है, लेकिन कुछ लोगों को घर का बना पनीर पसंद होता है. इसे बनाना भी आसान है. चलिए जानते हैं कि आप घर पर ही पनीर कैसे बना सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

शादी हो या कोई डिनर पार्टी आपको पनीर से बनी कोई न कोई डिश मेन्यू में जरूर मिल जाएगी.
नियमित रूप से कितना पानी आपके लिए है जरूरी, जानें
घर पर पनीर कैसे बनाएं -
घर पर पनीर तैयार करने के लिए आपको सिर्फ दूध और नींबू की जरूरत होती है, उबलते हुए दूध में नींबू डालकर इसको फाड़ा लिया जाता है. इसके बाद इस उबले हुए दूध को मलमल के कपड़े में छानकर इसका पानी अलग किया जाता है. अब कपड़े में आए फटे दूध को धकर एक भारी चीज़ इस पर रख दें, इस विधि द्वारा आपको ताजा पनीर मिल जाएगा.
पनीर से बनने वाली लजीज रेसिपीज -
अगर आप भी पनीर खाने के शौकीन हैं, तो मुंबई बेस्ट यूट्यूबर अल्पा मोदी की रेसिपीज़ आपकी मदद कर सकती हैं. आप भी अपने खाने को रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट देना चाहते हैं, तो इन रेसिपीज़ को फॉलो करके घर पर आसानी से बनाकर सबकी वाहवाही लूट सकते हैं. नीचे देखें पनीर से बनने वाली कुछ लजीज़ रेसिपीज़:
मलाई पनीर
इसे बनाना काफी आसान है. इसे बनाने में शिमला मिर्च, पनीर, प्याज और मलाई का इस्तेमाल किया गया है. रेस्टोरेंट स्टाइल में बनी पनीर की यह डिश किसी पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए काफी है.
ढाबा स्टाइल पनीर भुर्जी
ट्रैवल करते वक्त आपने बहुत से ढ़ाबों पर पनीर भुर्जी का मजा लिया होगा. कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो कर आप इसे घर पर बना सकते हैं. ढ़ाबा स्टाइल पनीर भुर्जी को आप परांठे, रोटी या नान के साथ सर्व कर सकते हैं.
शाही पनीर
शाही पनीर एक लोकप्रिय डिश है, जो आपको किसी भी पार्टी में आसानी से देखने को मिल जाएगी. अगर आप भी इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो इस वीडियो को देखें.
चिली पनीर
यह एक लाजवाब डिश है, जिसे पार्टी में स्नैक या स्टार्टर के तौर पर सर्व किया जा सकता है. चिली पनीर को बनाना काफी आसान है.
और खबरों के लिए क्लिक करें.
इन 5 चीजों को खाकर गर्मियों में भी घटेगा आपका वजनWeight Loss: कॉफी-नींबू मिक्स गायब कर देगा बेली फैट, वजन होगा कम...Fruits For Weight Loss: ये 9 फ्रूट बैली फैट को करेंगे कम, रखेंगे आपको फिटMilk For Weight Loss: ये हैं वो 5 तरीके जिनसे आपका वजन कम करता है 'एक ग्लास दूध'..NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं