विज्ञापन

लड़की बनी नागिन! बेडरूम में मिली सांप की केंचुली और वो हो गई 'गायब'!

कभी-कभी सच्चाई फिल्मों से भी ज्यादा अजीब निकल आती है. एक गांव, एक गायब लड़की और बिस्तर पर पड़ी सांप की केंचुली...देखते ही देखते दहशत, अफवाह और अंधविश्वास का ऐसा तूफान उठा कि पुलिस भी चौंक गई.

लड़की बनी नागिन! बेडरूम में मिली सांप की केंचुली और वो हो गई 'गायब'!
इच्छाधारी नागिन का पर्दाफाश! बेडरूम में मिली सांप की केंचुली...आखिर क्या था ये फिल्मी ड्रामा?

Women Becomes Nagin Drama: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के सीगंनपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लड़की अचानक घर से गायब मिली. सुबह परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी करीब पांच फीट लंबी सांप की केंचुली रखी थी, जिसके बाद से यह चर्चा बनी हुई है की लड़की नागिन के रूप में भेष बदलकर गायब हो गई है. कुछ ही देर में खबर पूरे गांव में फैल गई. जाहिद अख्तर की रिपोर्ट...

ये भी पढ़ें:-अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...ठुकराए हुए प्रेमियों को वेलेंटाइन डे पर ये चिड़ियाघर दे रहा है गजब का ऑफर

पुलिस आई तो खुला फिल्मी राज (Police Uncovers Filmy Plot)

कोई कहने लगा कि नाग उठा ले गया, तो किसी ने अफवाह उड़ा दी कि लड़की इच्छाधारी नागिन बन गई है. लोगों की मानें तो लड़की को काफी खोजने के बाद जब वह नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई. इतना ही नहीं आसपास के इलाकों में भी लड़की को आते-जाते किसी ने नहीं देखा है, जिससे यह चर्चा जोरो से होने लगी है, की लड़की इच्छाधारी नागिन थी और भेष बदलकर गायब हो गई है. वहीं लड़की जिस कमरे में सो रही थी उस कमरे की जमीन के नीचे एक सांप का बिल भी बना हुआ था और परिजनों ने बताया है कि पहले कभी-कभी सांप भी निकल आते थे. 

वहीं लड़की के परिजनों ने बताया है कि उनका रो-रोकर बुरा हाल है और वह भी चाहते हैं कि उनकी बेटी जल्द से जल्द वापस आ जाए. पुलिस को शुरुआत में मामला रहस्यमयी लगा, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कई बातें सामने आने लगी.

Latest and Breaking News on NDTV

अंधविश्वास पर भारी पड़ा सच (Ichhadhari Nagin Rumors)

वही इस संबंध में अजीतमल क्षेत्र अधिकारी मनोज गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया...थाना पप्पू के अंतर्गत ग्राम सीगंनपुर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी बेटी उम्र करीब 20 वर्ष 6 महा बिना बताए घर से चली गई है. प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया. मुकदमा संख्या धारा 32/26,87 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है. लड़की की शाह कुशल बरामदगी के लिए कुछ टीमों को गठन किया गया है. लड़की के नागिन बनने के संबंध में सभी खबरें अफवाह हैं. इन पर ध्यान ना दें.

ये भी पढ़ें:-कौन हैं पप्पू देवी? सोशल मीडिया पर फिर से छाई पुष्कर मेले की बाघ जैसी आंखों वाली ये महिला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com