Valentine Day Offer: फरवरी का महीना शुरू होते ही मोहब्बत की बातें तेज हो जाती हैं, लेकिन हर कहानी गुलाबी नहीं होती. कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिनकी यादें सिर्फ दर्द देती हैं. पोलैंड के ओरिएंटेरियम जू ने ऐसे ही जज्बातों को मजेदार मोड़ देते हुए एक अनोखी स्कीम शुरू की है. इस ऑफर के तहत लोग अपने एक्स पार्टनर के नाम पर मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच को गोद ले सकते हैं. नाम भी एक्स का और अंजाम भी उसी के नाम. यही वजह है कि ये ऑफर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कैसे काम करता है ये पूरा प्लान (How This Cockroach Adoption Plan Works)
जू की तरफ से अलग-अलग पैकेज रखे गए हैं. करीब 50 ज्लॉटी में लोग कॉकरोच को गोद लेकर अपने एक्स के नाम पर रजिस्टर करा सकते हैं. इसके बदले उन्हें एक डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलता है. अगर कोई एक कदम आगे जाना चाहता है, तो 150 ज्लॉटी में कॉकरोच को मीयरकैट को खिलाए जाने का फोटो प्रूफ भी दिया जाता है. यानी इश्क का हिसाब पूरा.
VIP पैकेज और सोशल मीडिया का शोर (VIP Package and Social Media Buzz)
सबसे चर्चा में है VIP पैकेज. इसमें करीब 300 ज्लॉटी देकर लोग खुद जू में मौजूद रहकर, स्टाफ की निगरानी में, अपने एक्स नाम वाले कॉकरोच को मीयरकैट को खिला सकते हैं. जू प्रबंधन का कहना है कि इसका मकसद सिर्फ हंसी मजाक नहीं, बल्कि जानवरों के संरक्षण के लिए फंड जुटाना भी है. यही वजह है कि इस खबर को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी कवर किया.

ये खबर इसलिए खास है क्योंकि ये दिखाती है कि कैसे लोग अपने टूटे दिल का इलाज ह्यूमर और अच्छे मकसद से कर सकते हैं. वैलेंटाइन डे पर ये ऑफर प्यार से ज्यादा लोगों को सुकून दे रहा है.
ये भी पढ़ें:-कौन हैं पप्पू देवी? सोशल मीडिया पर फिर से छाई पुष्कर मेले की बाघ जैसी आंखों वाली ये महिला
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं