विज्ञापन

कौन हैं पप्पू देवी? सोशल मीडिया पर फिर से छाई पुष्कर मेले की बाघ जैसी आंखों वाली ये महिला

पुष्कर मेले की पप्पू देवी की 20 साल पुरानी फोटो उनकी बाघ जैसी आंखों की वजह से फिर वायरल हो गई है और अब उनकी बेटी की आंखें भी लोगों को चौंका रही हैं.

कौन हैं पप्पू देवी? सोशल मीडिया पर फिर से छाई पुष्कर मेले की बाघ जैसी आंखों वाली ये महिला
पुष्कर मेले की मशहूर 'बाघ जैसी आंखों' वाली पप्पू देवी ने फिर सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल

राजस्थान के प्रसिद्ध पुष्कर मेले का नाम सुनते ही रेत, ऊंट और संस्कृति की झलक दिमाग में आ जाती है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया, जिसमें एक महिला की 'टाइगर जैसी' आंखें सबको हैरान कर रही हैं. अब वही फोटो करीब 20 साल बाद फिर सुर्खियों में है, वो भी एक खास वजह के साथ. इसमें उनकी बाघ जैसी गहरी, पील-हरे रंग की आंखें देखकर लोग चौंक रहे हैं. यह तस्वीर पहले भी पोस्टकार्ड्स पर छप चुकी थी और दुनियाभर में चर्चित हुई थी. 

तस्वीर जिसने पकड़ी सबकी नजर (Pappu Devi Pushkar Fair)

पुष्कर मेले में ली गई पप्पू देवी की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है, जिसमें उनकी आंखें बाघ जैसी स्पष्ट और गहरी दिख रही हैं. यही वजह है कि लोग उन्हें देखकर हैरान हैं और तस्वीर को 'टाइगरस आईज' कहकर शेयर कर रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

मां का अंदाज बेटी में भी (Pappu Devi viral photo)

दिलचस्प बात यह है कि पप्पू देवी की बेटी की आंखें भी बिल्कुल मां पर ही गई हैं. मां-बेटी की ये अनोखी झलक लोग देखकर हैरान और खुश दोनों हैं. कई लोग लगातार उन तस्वीरों को देख कर कमेंट कर रहे हैं कि जैसे आंखों में किसी खास चमक या रहस्य का असर हो. 

मेले का कल्चर और पहचान (Fair culture and identity)

पुष्कर मेला अपने पारंपरिक पशु बाजार, लोक संस्कृति और परंपराओं के लिए मशहूर है. मेले में सिर्फ ऊंट ही नहीं, बल्कि लोग अपनी अलग पहचान, पोशाक और कल्चर रख कर आते हैं. इसी माहौल में पप्पू देवी की आंखों वाली तस्वीर ने अलग उत्सुकता पैदा की है. 

ये भी पढ़ें:- कूड़े में गया 12 लाख का सोना, सफाई के चक्कर में हुआ बड़ा 'कांड', परिवार ने खो दी थी उम्मीद और फिर...

आज का जीवन और पहचान (Her life today and recognition)

हालांकि तस्वीरों के वायरल होने से पप्पू देवी की जिंदगी में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं आया. वह आज भी साधारण ढंग से पुष्कर में ही रहती हैं और छोटे से स्टॉल पर हैंडमेड बैग्स और सामान बेचती हैं.

लेकिन जब भी कोई टूरिस्ट उनकी दुकान पर आता है, उनकी आंखें देखकर चौंक जाता है और यही उनकी छोटी पहचान आज भी मेले में बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें:- शादी की तलाश में एक्सेल शीट बना बैठा दूल्हा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pappu Devi, Pappu Devi Eye, Pappu Devi Camel Fair, Pappu Devi Tigress Eyes, Pappu Devi Viral Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com